बहुत सी महिलाएं होती हैं जिन्हें लंबे बाल पसंद होते हैं, लेकिन आजकल छोटे बाल भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। अलग अलग स्टाइल किए जाते हैं। ऐसे में छोटे बालों पर रंगों का ट्रेंड भी चला हुआ है। अक्सर महिलाएं दुविधा में पड़ जाती हैं कि कौन सा रंग कराया जाए तो इसलिए आज आपके लिए ये आर्टिकल लाएं हैं जिससे आपकी परेशानी दूर हो सकती है।

Bold Platinum Blond Color

बहुत सी लड़कियां हैं जिन्हें आजकल बज़ कट पसंद आ रहा है। उसमें कोई परेशानी नहीं होती। ऐसे में बज़ कट पर बोल्ड प्लैटिनम ब्लॉन्ड कलर का इस्तेमाल करें। ब्लॉन्ड कलर आकर्षक और निडर शेड देता है, जो आपको आत्मविश्वास से लबरेज़ करता है। ये भीड़ से अलग दिखने वाला कलर है।

Deep Burgundy

डीप बरगंडी एक अलग सा बोल्ड लुक देता है। देखने में काफी आकर्षक है। आप छोटे घुंघराले बालों में इस शेड को अपनाएं, जिससे डेप्थ और सॉफ़िस्टिकेशन मिलती है और एक ड्रमैटिक स्टेटमेंट भी।

Icy Blue Gray Short Hair

आइसी ब्लू-ग्रे शेड आपको एक अनूठा और आकर्षक लुक देगा। नीले और भूरे रंग के आइसी टोन आपके हेयरस्टाइल को मिस्ट्री और सॉफ़िस्टिकेशन का टच देते हैं।

Chocolate Brown Lob

अगर आपका लोब हेयरकट है तो इसके लिए अपने रूट्स पर रिच चॉकलेट ब्राउन और बालों के सिरों पर कैरेमेल कलर करें। इससे आपके छोटे बालों को एक डेप्थ और नया रूप मिलेगा। इससे एक सन-किस्ड लुक उभारेगा,जो आपके लोब हेयरस्टाइल को एकदम परफैक्ट बना देगा।

Vibrant Purple

अगर आपका बॉब कट है तो वाइब्रेंट पर्पल शेड आज़माएं और अपनी बोल्डनेस को अपने बालों के जरिए बताएं। वाइब्रेंट पर्पल कलर ऊर्जा और रचनात्मकता को दर्शाता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *