कैंसर एक ऐसा शब्द है जिसका नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं। कैंसर के यह एक खतरनाक और जानलेवा बीमारी है और इसके कई प्रकार हैं हालांकि सब तरह के कैंसर के अलग-अलग कारण, लक्षण और जोखिम हैं। ऐसे में इससे बचने के लिए अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसे फूड्स खाने चाहिए जो आपको कैंसर से बचाने में मदद करेंगे। इस बारे में हमने डॉ. जसपींदर कौर जो कि एमबीबीएस, एमडी (MBBS, MD Radiation Oncologist Cancer Specialist) हैं उनसे बात की और उन्होंने हमें कुछ ऐसे फूड्स बताए जो कैंसर से बचाव करने में मदद करेंगे। आइए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं उनके बारे में।

टमाटर
अपने लाल रंग के कारण प्रोस्टेट कैंसर और दिल की बीमारियों के लिए टमाटर एक सूपरफूड है। इसमें लाइकोपीन नाम का एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स फाइटोकेमिकल पाया जाता है जो इसको लाल रंग देता है। कई अध्ययनों में यह बात भी साबित हुई कि लाइकोपीन युक्त चीजें खाने से प्रोस्टेट कैंसर का जोखिम कम करने में मदद मिलती है।

ब्रोकली
यह भी प्रोस्टेट, कोलन और ब्लैडर कैंसर से बचने के लिए बेहद फायदेमंद सब्जी मानी जाती है। इसमें काफी अच्छी मात्रा में सल्फोराफेन मौजूद होता है जो कि एक अच्छा प्रभावी पदार्थ है यह शरीर के रक्षा तंत्र को बढ़ाता है और कैंसर पैदा करने वाले एजेंटो को खत्म करता है। इसमें फाइबर पाया जाता है जिसके अपने भी कई सारे फायदेमंद है इसका सेवन करने से भी कैंसर जैसी बीमारी का जोखिम कम होगा।
हल्दी
इसमें पाया जाने वाला करक्यूमिन एक ऐसा पदार्थ है जिसमें ब्रेस्ट, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल, लंग्स और स्किन कैंसर की कोशिकाओं को दबाने की क्षमता होती है। एनसीबीआई में प्रकाशित एक अध्ययन से यह पता चलता है कि हल्दी की कोशिकाओं को बचाने वाले गुण एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण के कारण यह ब्रेस्ट कैंसर का जोखिम कम करती है।

अदरक
अपने औषधीय गुणों के कारण अदरक भी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसमें जिंजरॉल नाम का पदार्थ होता है जो एंटीकैंसर गुणों से भरपूर होता है यह ब्रेस्ट और ओवरी कैंसर का खतरा कम करता है।
बेरीज
ब्लूबेरीज और रैस्पबेरीज में फ्लेवोनॉयड्स मौजूद होते हैं। इनको एंटीकैंसर फूड्स माना जाता है यहां क्रेनबेरीज यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन में फायदेमंद मानी जाती है। इसमें एंथोसाइनिस मौजूद होते हैं य ई-कोलाई बैक्टीरिया से बचाते हैं साथ ही इसका सेवन करने से कैंसर का जोखिम काफी हद तक कम होता है।

