एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा लंबे समय से एक बुरी समस्या से गुजर रही हैं। इस समस्या का नाम है बल्जिंग डिस्क।इसमें उठना-बैठना तक मुश्किल हो जाता है। ये नर्वस सिस्टम के कमजोर होने से होता है तो चलिए आज इसके बारे में जानकारी लेते हैं।
Bulging Disc

ज्यादा आराम में रहने वाले या ज्यादा देर बैठ कर काम करने वालों में ये समस्या होती है। ये रीढ़ की हड्डी में होती है और इस वजह से दूसरे अंग भी बुरी तरह प्रभावित होते हैं। इस समस्या की वजह से शरीर में अजीब सा दर्द महसूस होता है।
क्यों होती है Bulging Disc की समस्या
आपको बता दें कि इस समस्या में इंटरवर्टेब्रल Disc का अंदरूनी भाग डिस्क से बाहर निकलने लगता है। डिस्क पर एक मोटी बाहरी लेयर होती है, जो सॉफ्ट और जेल से घिरी रहती है। इसकी वजह से ही हर्नियेटेड डिस्क की भी समस्या होती है। उभार जब आसपास की नर्व रूट्स पर ज्यादा दबाव डालने लगता है, तो बल्जिंग डिस्क की समस्या होनी शुरू हो जाती है और रीढ़ की हड्डी से लेकर शरीर के नीचे हिस्सों में दर्द बढ़ने लगता है।
इसमें नर्वस सिस्टम बुरी तरह से प्रभावित हो जाता है। हर्नियेटेड डिस्क पर निर्भर करता है कि इसका असर कहां सबसे ज्यादा पड़ेगा। अगर हर्नियेटेड डिस्क लोअर बैक में है तो जांघों और हिप्स में ज्यादा दर्द होगी, गर्दन में है तो दर्द कंधों और हाथों में रहेगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
