वर्तमान समय में तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और मानसिक तनाव का बुरा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ता है, इसके कारण कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो रही हैं। आज की जेनरेशन के लोगों को रात में देर तक जागना और सुबह देर से उठते हैं जिसके कारण बॉडी क्लॉक बिगड़ने लगती है। जब व्यक्ति रात में समय से नहीं सोते हैं और अगली सुबह बिना नींद पूरी किए घंटों ऑफिस में बैठकर कंप्यूटर पर काम करते हैं तो इसके कारण तनाव और थकान होती है जिससे कई बार लोगों को नींद न आने की समस्या होने लगती है। अच्छी नींद न सिर्फ हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारती है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है। यदि आप भी अनिद्रा या खराब नींद से परेशान हैं, तो योग की मदद से आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं। इस आर्टिकल के जरिए आपको नींद की क्वालिटी सुधारने के लिए 5 योगासन बताते हैं, जिनका अभ्यास करने से आपको लाभ मिलेगा।
उत्तानासन
अनिद्रा की शिकायत दूर करने और मन को शांत करने के लिए उत्तानासन (Uttanasana) का अभ्यास करना भी फायदेमंद होगा। इस आसन का अभ्यास करने से शरीर की प्रमुख मांसपेशियों में खिंचाव आता है, जिससे तनाव कम होगा। इसके साथ ही उत्तानासन (Uttanasana) का अभ्यास करने से पाचन तंत्र बेहतर होगा जिससे पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होगी और नींद की गुणवत्ता भी बढ़ेगी।

सुप्त बद्ध कोणासन
यह आसन तनाव और चिंता को कम करने में बहुत प्रभावी है और इसका अभ्यास करने से पेल्विक एरिया मजबूत होगा। यह आसन मस्तिष्क को शांत करेगा और मानसिक तनाव को दूर करेगा, ऐसे में जब मन शांत होगा तो नींद की क्वालिटी में भी सुधार होगा। सुप्त बद्ध कोणासन के अभ्यास से पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करेगा। एक स्वस्थ पाचन तंत्र बेहतर नींद के लिए जरूरी है ऐसा इसलिए, क्योंकि पेट की समस्याएं अक्सर नींद में बाधा डालती हैं। यदि आप नींद की समस्याओं से परेशान हैं तो इस आसन को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
विपरीत करणी आसन
जिन लोगों को अनिद्रा की शिकायत रहती है उन्हें रोजाना विपरीत करणी आसन करना चाहिए। यह आसन मानसिक तनाव को कम करके मन को शांत करेगा जिससे नींद बेहतर होगी, इसके साथ ही इस आसन का अभ्यास करने से ब्लड का प्रवाह बेहतर होगा जिससे शरीर में ऊर्जा का संचार होगा जिन लोगों को तनाव के कारण नींद न आने की समस्या होती है, उन्हें प्राणायाम के साथ विपरीत करणी आसन का अभ्यास करना चाहिए।

अर्ध उत्तानासन
इस आसन का नियमित अभ्यास करने से मन को शांति मिलती है, जिससे तनाव की समस्या कम होगी और नींद की क्वालिटी में सुधार होगा। अर्ध उत्तानासन (Ardha Uttanasana) रीढ़ को मजबूत और लचीला बनाता है और मानसिक और शारीरिक तनाव को कम करता है।
सुखासन
इसका नियमित अभ्यास अनिद्रा और नींद की समस्याओं से निपटने में मदद करेगा। सुखासन करने से न केवल नींद में सुधार होता है, बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। यह पेट और आंतों को आराम देने में मदद करेगा है, जिससे पाचन तंत्र सही से काम कर पाएगा।

