अन्य अंगों के जैसे हार्ट का हेल्दी होना भी बहुत जरुरी है। आपकी सेहत से जुड़े हर छोटे बड़े बदलाव का असर हृदय को प्रभावित कर सकता है। दरअसल, आज के समय पर हर दूसरे व्यक्ति को डायबिटीज या ब्लड प्रेशर की समस्या है। यह दोनों ही रोग आपके हार्ट को प्रभावित करते हैं। दरअसल, इन दोनों ही रोगों में व्यक्ति को कई तरह की सावधानियां बरतने की जरुरत होती है वहीं, बीते सालों के कुछ आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि दुनियाभर में हार्ट डिजीज से मरने वाले लोगों की संख्या 17.9 मिलियन के करीब दर्ज की गई है। वहीं, हर साल हार्ट के मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में लोगों ऑफिस जानें वाली एक बड़ी जनसंख्या को ऑफिस में काम करते हुए भी हार्ट को हेल्दी बनाए रखने के लिए कुछ जरूरी टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। इससे उन्हें हृदय रोग होने का जोखिम कम होगा। साथ ही, उनका अन्य बीमारियों से भी बचाव होगा। इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि ऑफिस में हार्ट को हेल्दी बनाए रखने के लिए आप कौन से टिप्स फॉलो कर सकते हैं।

मैंटली तौर पर हेल्दी रहें

लगातार काम करने और कई बार ऑफिस में बॉस आदि की डांट की वजह से स्ट्रेस और एंग्जाइटी हो सकती है। ऐसे में आप खुद को शांत ही रखें, क्योंकि स्ट्रेस और एंग्जाइटी से हार्ट हेल्थ पर बुरा असर होता है यदि, आपके किसी साथी या अन्य सहकर्मी को स्ट्रेस हो रहा हो तो ऐसे में आप उसको मेंटली सपोर्ट दें।

शराब और धूम्रपान से बना लें दूरी

धूम्रपान और ज्यादा शराब पीना हार्ट के लिए सबसे बड़ा खतरा माना जाता है। यदि आपके सहकर्मी धूम्रपान करते हैं, तो उनके साथ शामिल होने से बचें। वर्कप्लेस पर अच्छा माहौल बनाना आपकी जिम्मेदारी है, और इसके लिए इन हानिकारक आदतों से दूरी बनाना जरुरी है।

हेल्दी नाश्ता लें

वर्कप्लेस पर अक्सर लोग तली-भुनी चीजें या जंक फूड खाते हैं, जो हार्ट के लिए हानिकारक हो सकता है। इसके बजाय आप, फलों, नट्स, और होल ग्रेन जैसे हेल्दी स्नैक्स खाएं। ये हार्ट के लिए फायदेमंद होते हैं और आपको एनर्जी भी देंगे।

बैठने की आदत बदलें

लंबे समय तक बैठे रहना आपके हार्ट के लिए हानिकारक हो सकता है। दिनभर लगातार बैठने से ब्लड सर्कुलेशन में कमी आती है, जिससे आपके हार्ट पर दबाव पड़ेगा। काम के बीच-बीच में उठकर थोड़ी चहलकदमी करें, स्ट्रेचिंग करें या खड़े होकर काम करें। यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाएगा और हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करेगा।

सीढ़ियों इस्तेमाल करें

यदि आपका ऑफिस पहली या दूसरी मंजिल पर है तो ऐसे में आप लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। सीढ़ियां चढ़ना एक कार्डियो एक्सरसाइज है, जो हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद रहेगी। इससे तेजी से कैलोरी बर्न होगी और आपकी स्ट्रेंथ में भी इजाफा होगा।

हेल्थ स्क्रिनिंग

ऑफिस में हार्ट को हेल्दी बनाए रखने के लिए आप नियमित रुप से ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और ग्लूकोज लेवल जांच करवाते रहें। इसके अलावा, अन्य सहकर्मियों को खाली समय में इस तरह की आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित करें। इससे समय रहते ही आप कई तरह समस्याओं से अपना बचाव कर पाएंगे।

ऐसे रखें अपना हार्ट हेल्दी

देश में हार्ट संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर व्यक्ति के लिए जान का जोखिम बन सकते हैं। ऐसे में हार्ट हेल्थ पर ध्यान देना जरुरी है। आप खुद के हृदय को स्वस्थ बनाने के साथ ही लोगों को भी इस दिशा में जागरूक करें। यदि, हार्ट से जुड़ी कोई भी समस्या सामने आए तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *