डेली लाइफ की छोटी मोटी घटनाओं की वजह से कई बार पैर में मोच आ जाती है। ये एक आम समस्या है और किसी भी उम्र में हो सकती है। इसे एंकल स्प्रेन कहते हैं। इस वजह से चलने फिरने में भी बहुत परेशानी होती है। अगर आप डॉक्टर के पास जाएंगे तो वो आपको दवा या मरहम दे देंगे, लेकिन आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

इस तरह पाएं दर्द से निजात

. जब मोच आए तो तुरंत बाद उतने हिस्से पर आइस पैक लगा लें। इससे सूजन कम होने में मदद मिलेगी और दर्द को राहत। इसे 15-20 मिनट तक लगाएं।

. आप मोच पर हल्दी और अदरक पाउडर का पेस्ट भी लगा सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक चम्मच हल्दी और आधा चम्मच अदरक पाउडर को पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें, फिर इसे मोच वाली जगह पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा।

. इसके अलावा आप एक बाल्टी गुनगुने पानी में 2-3 चम्मच एप्सम सॉल्ट डालें और 15-20 मिनट के लिए मोच वाले पैर को डालकर रखें। इससे जल्द रिलीफ मिलेगा।

. एक तौलिया गर्म पानी में भिगोकर प्रभावित क्षेत्र पर 10-15 मिनट के लिए रखें। इससे रक्त संचार बढ़ेगा और जकड़न कम होगी।

. अगर आप अरंडी का तेल मोच पर लगाएंगो तो भी ये असरदार होगा। तेल को गर्म करके मोच वाली जगह पर लगाएं और मसाज करें। इसकी वजह से मोच की समस्या जल्दी खत्म होगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *