हर कोई चाहता है कि उनका वजन कम हो जाए और वे स्लिम ट्रिम दिखें। जैसे एक्टर या एक्ट्रेस होते हैं, वे वैसा दिखना चाहते हैं। लेकिन उन्हें मालूम होना चाहिए कि वे स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते हैं और उनके पास बहुत से विकल्प हैं। फिर भी अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो यहां कुछ उपाय बताए गए हैं, जिसकी मदद से 30 दिनों में आपका 5 किलो वजन कम हो सकता है।
भूख लगने पर खाना
जब भी आपको भूख लगे तो ही खाएं, बिना भूख के अगर आप भोजन करेंगे तो आपकी पाचन क्षमता कम हो जाएगी यानि पेट की अगिन कमजोर हो जाएगी। इस वजह से आपके वजन के बढ़ने का भी डर रहेगा। जितनी भूख हो उससे कम ही खाना चाहिए, ताकि पाचन क्रिया ठीक तरह से काम करे।
गुनगुना पानी
गुनगुना पानी शरीर का मेटाबॉलिज्म मजबूत करता है और शरीर से गंदगी बाहर निकलती है। रोजाना तीन लीटर गुनगुना पानी पीना चाहिए। दिन की शुरुआत ही गुनगुने पानी से करें। ठंडे पानी का सेवन न ही करें इससे पाचन धीमा हो जाता है।
योग और कसरत
हमारे आयुर्वेद में योग और कसरत को काफी अहमता दी गई है। दिन की शुरुआत अगर मेडिटेशन से की जाए तो सारा दिन अच्छा जाता है। इसके बाद कोई कसरत कर सकते हैं या थोड़ी देर टहल सकते हैं। इससे शरीर को फिट रहने में मदद मिलेगी।
बार-बार न खाएं
बार-बार खाने से प्राकृतिक पाचन की लय बिगड़ जाती है। बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो खाना खाने के बाद भी कुछ न कुछ खाते रहते हैं। ये सेहत के लिए ठीक बिल्कुल नहीं है। इसलिए कोशिश करें कि एक बार भर पेट खाना खा लें और बार बार खाने से बचें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
