बालों की क्‍यूट‍िकल लेयर डैमेज होने के कारण, बालों की इंटरनल लेयर भी डैमेज हो जाती है। इस वजह से बाल दो मुंहे, रूखे और बेजान नजर आने लगते हैं। दो मुंहे बालों के कई कारण हो सकते हैं जैसे गर्म पानी से नहाने के कारण, बालों को टाइट बांधकर सोने से, हेयर स्‍टाइल‍िंग प्रोडक्‍ट्स का ज्‍यादा इस्‍तेमाल करने से, खराब डाइट या सन एक्‍सपोजर के कारण भी दो मुंहे बालों की समस्‍या हो सकती है। इस समस्‍या को मेडिकल भाषा में ट्राइकोप्टिलोसिस (Trichoptilosis) कहते हैं। इसमें बालों की बाहरी लेयर डैमेज होने लगती है जिसके कारण बालों को पोषण नहीं म‍िलता और बाल ज्‍यादा डैमेज होने के कारण दो मुंहे दिखते हैं। दो मुंहे बालों की समस्‍या को रोकने के ल‍िए अखरोट के तेल का इस्‍तेमाल फायदेमंद रहेगा। इस तेल से दो मुंहे बालों की समस्‍या दूर होगी। तो आइए जानते हैं कि इनका इस्तेमाल करने का तरीका।

ऐसे बनाएं तेल

. तेल को बनाने के लिए पहले 1 कप अखरोट लें।
. फिर अखरोट को सुखाकर पाउडर बनाएं और उसे पीस लें।
. अब पाउडर से तेल निकालने की कोशिश करें।
. फिर एक कढ़ाई में ऑलिव ऑयल गर्म करें।
. तेल गर्म करने के बाद इसमें अखरोट का तेल मिलाएं।
. अब मिश्रण में अखरोट का पाउडर भी मिलाएं।
. जब तेल में अखरोट का अर्क मिलाएं तो गैस को बंद करें और तेल ठंडा होने दें।
. अब तेल को एयरटाइट कंटेनर में डालकर स्टोर कर लें।

इस तरह इस्तेमाल करें तेल

. दो मुंहे बालों पर तेल लगाएं।

. फिर माल‍िश करें और डैमेज एर‍िया पर फोकस करें।

. अखरोट के तेल को सारी रात लगाकर छोड़ दें या फ‍िर शैंपू करने से 30 म‍िनट से पहले लगाकर छोड़ दें।

. इसके बाद शैंपू कर लें।

अखरोट के तेल में व‍िटाम‍िन्‍स और म‍िनरल्‍स पाए जाते हैं ज‍िससे बालों को मजबूती और नमी मिलेगी।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *