प्रेग्नेंसी में डार्क स्किन की समस्या को हाइपरपिगमेंटेशन कहते हैं। यह समस्या, हार्मोनल बदलाव के कारण होती है। मेलानिन उत्पादन बढ़ने के कारण, स्किन कलर में बदलाव भी आता है। मेलानिन उत्पादन के कारण त्वचा में मेलास्मा की समस्या होने लगती है यह एक स्किन कंडीशन है जिसमें चेहरे पर भूरे रंग के धब्बे दिखते हैं। प्रेग्नेंसी में सनलाइट के प्रति सेंसिटिविटी भी बढ़ जाती है। इस वजह से हाइपरपिगमेंटेशन की समस्या होती है। जेनेटिक कारणों के चलते भी प्रेग्नेंसी में डार्क स्किन की समस्या हो सकती है डार्क स्किन की समस्या को स्क्रब की मदद से दूर किया जा सकता है। इस आर्टिकल के जरिए आज आपको बताते हैं कि डार्क स्किन की समस्या दूर करने के लिए 3 फायदेमंद स्क्रब के बारे में। स्क्रब की मदद से डेड स्किन सेल्स निकल जाएंगी और त्वचा में निखार आएगा।
चीनी, शहद और नींबू वाला स्क्रब
सामग्री
ब्राउन शुगर – 1 चम्मच
शहद – 1 चम्मच
नींबू का रस – 1 चम्मच

विधि
. एक बाउल में ब्राउन शुगर और नींबू का रस मिलाएं।
. अब इस मिश्रण में शहद मिलाएं।
. इस मिश्रण को डार्क स्किन पर लगाएं और सर्कुलर मोशन में मालिश करें।
. आधे घंटे तक स्क्रब को त्वचा पर लगाकर रखें और फिर पानी से त्वचा साफ कर लें।
फायदे
. ब्राउन शुगर नेचुरल एक्सफोलिएंट की तरह काम करती है और इससे डेड स्किन सेल्स को निकालने में मदद मिलती है।
.इस मिश्रण में मौजूद शहद की मदद से त्वचा को मुलायम बनाया जा सकता है और त्वचा ग्लो करती है।
. नींबू के रस में विटामिन-सी होता है। इसकी मदद से हाइपरपिगमेंटेशन की समस्या दूर होती है और स्किन की रंगत बेहतर होती है।
कॉफी और मूंग दाल स्क्रब
सामग्री
मूंग दाल- 1 चम्मच
कॉफी पाउडर – 1 चम्मच
शहद- 1 चम्मच
हल्दी पाउडर – 1 चम्मच
विधि
. सबसे पहले मूंग दाल को पीसकर पाउडर बना लें।
. अब एक बाउल में मूंग दाल, कॉफी पाउडर और हल्दी पाउडर मिलाएं।
. फिर इन सभी सामग्रियों को मिक्स करें और इसमें शहद मिलाएं।
. जो मिश्रण तैयार होगा उसे चेहरे पर लगाकर 2 मिनटों तक मालिश करें।
. इसके बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें।
. इस स्क्रब को हफ्ते में 1 से 2 बार लगा सकते हैं।
फायदे
. मूंग दाल में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इससे डेड स्किन सेल्स से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी।
. कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जिससे ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होता है और पिगमेंटेशन की समस्या दूर होती है।
. शहद की मदद से स्किन को नमी मिलेगी। शहद स्किन को हाइड्रेट करेगा और हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जिससे त्वचा को इंफेक्शन से भी बचाया जा सकता है।
बेसन और शहद का स्क्रब
सामग्री
बेसन- 1चम्मच
हल्दी – 1 चम्मच
दूध- 1 चम्मच
नींबू का रस- 1 चम्मच
शहद -1 चम्मच

विधि
. एक बाउल में बेसन और हल्दी को मिक्स करें।
. अब मिश्रण में दूध को डालकर पेस्ट तैयार करें।
. इसके बाद मिश्रण में नींबू का रस और शहद डालें।
. इस मिश्रण को डार्क स्किन पर लगाकर 2 से 3 मिनटों के लिए स्क्रब करें।
. इसके बाद साफ पानी से त्वचा धो लें।
फायदे
. बेसन की मदद से स्किन के डेड सेल्स निकालने में मदद मिलेगी।
. हल्दी में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो डार्क स्पॉट की समस्या दूर करने में मदद करते हैं।
. इस स्क्रब को लगाने से स्किन की रंगत हल्की होगी और त्वचा को इंफेक्शन से सुरक्षा मिलेगी।
