अक्सर इंसानों के मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बातें की जाती हैं। तरह-तरह के केंपेन भी चालए जाते हैं, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि जानवरों का मानसिक स्वास्थय भी खराब हो सकता है। वे बेजुबान हैं, इसलिए बोल नहीं सकते, वरना उन पर भी ध्यान दिया जाता। आपके वफ़ादार और प्यारे साथी पेट्स को भी मानसिक समस्या हो सकती हैं।
लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपके पेट्स ठीक रहें तो उन्हें ठीक से ऑब्ज़र्व जरूर किया करें। ऑब्ज़र्व करने से आपको उनके बिहेवियर के बारे में पता चलेगा, बदलाव दिखेगा, जिससे पता चलेगा कि वे ठीक हैं या नहीं। आपको बता दें पेट्स का सबसे बड़ा डर होता है उनके प्यारे इंसानों या मालिकों का साथ छूट जाना। जानवर अपने प्यारे इंसानों के पास जाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इसलिए यहां कुछ लक्षण बताए जा रहे हैं, जिससे आपको पता लग सकता है कि आपका पेट परेशान तो नहीं।
चीज़ों को नष्ट करना या चबाना
छोटे पपीज़ ऐसा करें तो कोई बात नहीं, लेकिन अगर जब बड़े कुत्ते इस तरह का व्यवहार करें तो सतर्क हो जाएं। अगर आपका अडल्ट कुत्ता बेवजह चीज़ों को चबा रहा है या फिर कोई भी सामान तो आपका पेट परेशान है। उसे किसी बात की चिंता है।
भागने की कोशिश करना
जब आपका नया पेट घर से बार-बार भागने की कोशिश करे, दरवाज़े के खुलते ही बाहर निकलने की कोशिश करे या रस्सी छुड़ाने की फिराक में रहे तो इस बात की काफ़ी संभावना है कि वे अपने पहले मालिक के पास जाना चाहता है। ऐसा होने पर अपने वेट से संपर्क करें, क्योंकि एक बार भागने के बाद कुत्ते अक्सर वापस नहीं आते।
घूमने का अजीबोगरीब तरीका
जब कुत्ते अपने पसंदीदा इंसान के साथ होते हैं तो उनकी चाल में मस्ती और बेफिक्री होती है, क्योंकि वे खुश होते हैं और खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। अगर जब वो ही रस्सी अनजान लोगों के हाथों में हो तो उसके चलने के तरीक़े में बदलाव आ जाता है। रस्सी छुड़ाकर भागने की कोशिश करता है या वे अपनी चाल को धीमी कर देता है।
मल खाना
जब आपका जानवर खुद का मल खाना शुरू कर दे तो ध्यान दें, ये चिंता की बात होती है। खुद का मल खाना कोप्रोफ़ेजिया कहलाता है। जब आपका कुत्ता ऐसा करने लगे तो समझ जाइए कि वे अपने पहले पैरेंट को मिस कर रहा है। ऐसे में कोशिश करें कि आप उसे ढेर सारा प्यार दें।
जरूरत से ज्यादा पेशाब या मल
जब आप कहीं घर से बाहर जाए तो वापिस आने पर देखें कि आपके पेट ने बहुत सारा पेशाब या मल का त्याग किया हो तो समझ जाएं कि आपका जानवर डर गया है। वे अकेला फ़ील कर रहा था। ऐसे में समझें अपने पेट को और उसे मारने की जगह प्यार करें और समझाएं कि सब ठीक है। पेट्स अपने मालिकों से बहुत प्यार करते हैं। आपके लिए बहुत से लोग होंगे लेकिन आपके पेट के लिए सिर्फ आप हैं, तो कोशिश करें कि आप उन्हें प्यार दें और आराम से रखें ताकि उन्हें भी अपने घर जैसा लगे।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
