अधिकांश लोग सिरदर्द को एक आम समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन दर्द अगर पुराना है या बार-बार हो तो ऐसे में डॉक्टर की सलाह लेना भी जरूरी है। सिरदर्द के लिए बार-बार दवाईयां खाना इसका स्थायी समाधान नहीं है। बल्कि ऐसा करना शरीर के लिए और भी ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है। इसके लिए आपको कुछ टिप्स फॉलो कर अपने लाइफस्टाइल में बदलाव लाने चाहिए। यदि आप भी सिरदर्द से परेशान हैं और राहत पाने के तरीके ढूंढ रहे हैं तो आज आपको इस आर्टिकल के जरिए सिरदर्द से राहत पाने के 10 तरीके बताते हैं।
सिरदर्द से ऐसे पाएं राहत
. आपको अपने ब्रेकफास्ट मील को स्किप नहीं करना चाहिए। इसके लिए नाश्ता जरूर करें।
. अगर आप सिरदर्द से परेशान हैं तो ऐसे में इंटरमिटेंट फास्टिंग करने से परहेज करें।

. शरीर में पानी की कमी न होने दें। दिनभर में कम से कम 6-8 गिलास पानी पिएं।
. अगर आप सिरदर्द से परेशान हैं तो खाली पेट चाय और कॉफी न पिएं।
. इसके लिए आपको धूप से भी बचें। तेज धूप में जाने से पहले चश्मा और छाता इस्तेमाल करें।
इन बातों का भी रखें ध्यान
. सिरदर्द से राहत पाने के लिए भोजन समय से करें। खाने में लंबे समय का अंतराल न रखें।
. शाम को 6 बजे के बाद कॉफी, चाय और ग्रीन टी बिलकुल न पिएं।
. रात में सोने से पहले स्मार्टफोन या लैपटॉप का इस्तेमाल न करें।

. सिरदर्द से राहत पाने के लिए आपको अपनी स्लीप साइकिल पर ध्यान दें। ऐसे मे 6-8 घंटे की नींद जरूर लें।
. अगर आप किसी लंबी यात्रा पर जा रहे हैं तो हर 90 मिनट में कम से कम 5 मिनट का ब्रेक जरूर लें।
. तेज आवाज में गाने सुनने से बचें।

