ये तो सभी को पता है कि कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में बहुत ज्यादा केमिकल मिले होते हैं। इन्हें लगाने से स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम होने का जोखिम बढ़ जाता है। खासतौर पर यदि स्किन सेंसिटिव है तो किसी भी तरह के सस्ते ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है। इनके अलावा आप नेचुरल चीजों का ही इस्तेमाल करें। ब्लश के लिए आप हिबिस्कस का फूल इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके गालों को गुलाबी रंग मिलेगा और त्वचा के लिए भी लाभदायक रहेगा।

Hibiscus के फायदे

इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी और एंटी-एजिंग गुण मौजूद होते हैं। यह त्वचा को नमी प्रदान करता है, और इसके नियमित उपयोग से त्वचा की रंगत में सुधार होता है। हिबिस्कस के फूल का उपयोग करने से त्वचा पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता और ये हर प्रकार की त्वचा के लिए सुरक्षित है।

Blush बनाने का तरीका

सूखे फूलों को अच्छी तरह से धो लें, जिससे सारी धूल या गंदगी निकल जाए। इसके बाद एक पैन में डालें और उसमें 1/2 कप पानी। गैस चालू कर मिश्रण को उबालने दें। जब मिश्रण उबलने लगे तो गैस कम कर दें और 10-15 मिनट के लिए पकने दें। जब पानी कम हो जाए तो उसे पैन से निकाल कर, ठंडा होने को रख दें।

ठंडा होने का बाद, इसे छान लें। इस मिश्रण में एक चम्मच जैतून का तेल और शहद भी मिला सकते हैं, जिससे ये और भी मॉइस्चराइजिंग बनेगा। इसे गाढ़ा बनाने के लिए कुछ देर और पकाकर पेस्ट के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस्तेमाल करने का तरीका

लगाने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से धोकर साफ करें। गालों पर हल्का सा हिबिस्कस पेस्ट लगाएं, फिर अपनी उंगलियों या ब्रश की मदद से लगालें। आपका नेचुरल ब्लश देगा आपको नेचुरल निखार।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *