गंदगी और पसीने के कारण बालों में से बदबू आने लगती है। बालों से आ रही इस बदबू को दूर करने के ल‍िए दालचीनी से बना हेयर पैक आप लगा सकते हैं। दालचीनी को उसकी खुशबू के ल‍िए जाना जाता है। खुशबू से बीमार‍ियों का इलाज करने के ल‍िए अरोमाथेरेपी में भी दालचीनी का प्रयोग होता है। दालचीनी में एंटीबैक्‍टीर‍ियल गुण होते हैं ज‍िससे इन्‍फेक्‍शन दूर होती है और बाल स्‍वस्‍थ बनते हैं। इसमें मौजूद माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की मदद से बाल लंबे, मुलायम और चमकदार दिखते हैं। दालचीनी में एंटीफंगल गुण भी पाए जाते हैं जो स्कैल्प के इंफेक्शन को रोकने का काम करते हैं। तो चलिए जानते हैं दालचीनी का इस्तेमाल आप बालों में कैसे कर सकते हैं।

बालों की बदबू को ऐसे करें दूर

हेयर टाइप के अनुसार शैंपू

अपने हेयर टाइप के अनुसार, अच्‍छे शैंपू का ही चयन करें इससे बालों को ताजगी म‍िलती और बालों से बदबू भी नहीं आती।

बिना सुखाए न बांधे बाल

नम बालों में बैक्टीरिया बढ़ने की संभावना ज्यादा रहती है इसल‍िए बालों को बि‍ना सुखाए बांधने की गलती न करें।

समय-समय पर करवाएं ट्रिम

समय-समय पर बालों को ट्र‍िम करवाते रहें। इससे बालों में मौजूद मृत कोशिकाएं हट जाती हैं और इनमें से बदबू भी नहीं आती।

तेल लगाएं

बालों को स्‍वस्‍थ रखने के ल‍िए तेल लगाएं। इससे बालों से बदबू आने की समस्‍या दूर होगी।

ज्यादा हेयर स्प्रे न करें इस्तेमाल

ज्यादा हेयर स्प्रे का इस्‍तेमाल करने से बचें। इससे बालों में बदबू की समस्‍या हो सकती है।

शैंपू और कंडीशनर

बालों की बदबू से बचने के ल‍िए आप शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल कर सकते हैं इससे बाल साफ होंगे और बदबू दूर होगी।

दालचीनी से हेयर पैक बनाएं

सामग्री

दालचीनी पाउडर- 2 चम्‍मच
शहद- 2 चम्‍मच
नींबू का रस- 1 चम्‍मच

बनाने की विधि

. सबसे पहले एक कटोरी में दालचीनी पाउडर डालें।

. अब इसमें शहद और नींबू का रस मिलाएं।

. सभी सामग्री को अच्छे से मिला लें ताकि एक मिश्रण बन जाए।

. फिर इस मिश्रण को अपने बालों की झड़ों पर लगाएं।

. बालों पर मिश्रण को लगाने के बाद 20-30 मिनट तक इसे लगाए रखें।

. फिर ठंडे पानी से बाल धो लें और बालों पर शैंपू लगाकर स्‍कैल्‍प को साफ कर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *