शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो, जिसे यह न पता हो कि चेहरे पर मलाई लगाना फायदेमंद रहेगा। मलाई का इस्तेमाल करने से चेहरा मॉइश्चर होता है, त्वचा एक्सफोलिएट होती है और चेहरे की ब्राइटनेस बढ़ती है यहां तक कि जो लोग नियमित रूप से मलाई लगाते हैं, उनकी एजिंग प्रक्रिया भी धीमी हो जाती है। कुल मिलाकर आप कह सकते हैं कि मलाई लगाने से त्वचा का नेचुरल ग्लो बना रहता है। मलाई का इस्तेमाल तरह-तरह से किया जा सकता है लेकिन, कुछ लोग मलाई को रात भर के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ देते हैं। अब सवाल ये है कि क्या वाकई चेहरे पर रात भर के लिए मलाई लगाकार छोड़ी जा सकती है? कहीं इसका कोई निगेटिव असर तो नहीं होगा? आइए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं।

क्या रातभर चेहरे पर मलाई लगाकर सोना सही रहेगा?

जैसा कि आपको पता है कि मलाई लगाना स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ऐसे में इसे लगाने के कई तरीके अपनाए जाते हैं लेकिन, इससे पहले कि हम जानें कि चेहरे पर किस तरह मलाई लगाना फायदमेंद होगा। यह जान लेना जरुरी है कि क्या वाकई रात भर चेहरे पर मलाई लगाकर सोना सही होगा। इस संबंध में एक्सपर्ट्स का कहना है कि हां, आप रात भर के लिए चेहरे पर मलाई लगाकर छोड़ सकते हैं। इसक कोई निगेटिव असर स्किन पर नहीं पड़ेगा। हां, यदि आपकी स्किन ऑयली है तो बेहतर होगा कि इसे अपनी स्किन पर अप्लाई न करें। आपको बता दें कि जिन लोगों की स्किन ऑयली होती है, एक्सट्रा सीबम के कारण वजह से त्वचा के पोर्स बंद हो जाते हैं। ऐसे में यदि चेहरे पर मलाई लगाई जाए तो स्किन पर निगेटिव असर होगा। ऐसे में, स्किन पर मलाई लगाने से बचें।

स्किन पर मलाई लगाने के फायदे

डेड स्किन सेल्स होंगे दूर

मलाई की मदद से आप स्किन को एक्सफोलिएट कर सकते हैं। मलाई लगाकर चेहरे को अच्छी तरह से यदि रब किया जाए तो इससे डेड स्किन सेल्स रिमूव हो जाएंगे। इससे स्किन में नई ताजगी भी भरेगी।

स्किन रहेगी हाइड्रेटेड

अगर आप रेगुलर अपनी स्किन पर मलाई लगाएंगे, तो इससे स्किन हाइड्रेटेड रहेगी। इससे स्किन लंबे समय तक मॉइश्चराइज बनी रहेगी, जिससे स्किन का ग्लो भी बढ़ेगा।

झाईयां और रिंकल्स होंगे कम

इसे लगाने से चेहरे के रिंकल्स और झाईयां कम होगी। यहां तक कि एजिंग प्रोसेस भी धीमी हो जाएगा। असल में, मलाई में फैट और प्रोटीन होता है, जो फाइन लाइंस और रिंकल्स को कम करने में मदद करता हैं।

ऐसे लगाएं चेहरे पर मलाई

. मलाई लगाने से पहले फेस को अच्छी तरह से धो लें।

. अब अपनी हथेली पर थोड़ी सी मलाई ले लें।

. दोनों हाथों की मदद से इसे अपनी गाल पर लगाएं।

. मलाई को सर्कुलर मोशन में उंगली की मदद से रब करें।

. जिन जगहों पर ड्राई पैचेस हैं, वहां ज्यादा मलाई लगाएं।

. अगली सुबह चेहरे पर ठंडे पानी से धो लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *