हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा साफ, चमकदार हो और सभी लोग पसंद करें, लेकिन ऐसा सोचना बढ़ती उम्र में थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ त्वचा की समस्याएं पैदा होने लगती हैं। त्वचा पर धाग धब्बों के साथ फाइन लाइंस और रिकंल्स आने लगते हैं। आम लोग 30 के बाद से ही ऐसी समस्याओं से गुजरना शुरू हो जाते हैं और वहीं बॉलीवुड सेलेब्स 50 के बाद भी जवां दिख रही हैं। ऐसे में आपके मन में भी ये सवाल आता होगा, तो चलिए आज इसके बारे में जानते हैं।

इसके पीछे ढेरों कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स तो हैं ही साथ में फेशियल योगा भी है। जी हां, सेलेब्स चेहरे को जवां रखने के लिए फेशियल योगा भी करती हैं, जो हमें समय बर्बाद लगता है, लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपका चेहरा भी चमके तो आपको भी थोड़ा सा समय अपने चेहरे के लिए निकालना पड़ेगा। चलिए जानते हैं कुछ फेशियल योगा।

The Cheek Lifter

आपने हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर एनिस्टन के बारे में सुना होगा, जो प्रसिद्ध टीवी शो फ्रेंड्स में काम कर चुकी हैं। वे फेस योगा की बहुत बड़ी फैन है। वे चीक लिफ्टर रोजाना करती हैं, ताकि गाल के मसल्स टाइट रहें। इससे गालों को नेचुरल लिफ्ट मिलता है।

The Jawline Sculpture

शॉर्प जॉलाइन हर कोई चाहता है, इसलिए आप जॉलाइन स्कल्पचर योग कर सकते हैं। इससे आपकी जॉ और गर्दन की मसल्स टोन रहेंगी, साथ ही झुर्रियां भी कम होंगी। ऐसे में आपको आलिया भट्ट जैसी जॉ मिल सकती है।

The Forehead Smoother

ये आपके स्ट्रेस को कम करने में मदद करेगा और स्ट्रेस से होने वाली फाइन लाइंसे को भी खत्म होंगी।

The Eye Circle Eraser

डचेस ऑफ ससेक्स, मेघन मार्कल जो कि एक जानी मानी हस्ती हैं, वे अपने आंखों के नीचे झुर्रियों को कम करने के लिए आई सर्कल इरेजर का इस्तेमाल करती हैं। इस योग से सूजन और फाइन लाइंस कम होती हैं। ऐसे में आप भी अपने फेस को टोन कर सकती हैं इन्हीं कुछ योगा से।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *