जैसे ही व्यक्ति 30 की उम्र का होता है तो उसके शरीर में बहुत से बदलाव होने शुरू हो जाते हैं। इस उम्र में शरीर में एजिंग एफेक्ट्स की शुरुआत होती है। इसलिए कहा जाता है कि इस उम्र में आने के बाद सेहत को ठीक रखने के लिए ज्यादा ध्यान देना चाहिए।
अगर बात पुरुषों की करें तो इस उम्र में सबसे ज्यादा रिप्रोडक्शन, स्टेमिना और हार्ट संबंधित समस्याओं का खतरा बढ़ता है। ऐसे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि पुरुषों को इन सप्लीमेंट्स का प्रयोग करना चाहिए, जिससे उनकी सेहत ठीक रहे।
Omega-3 Fatty Acid
शरीर में सूजन कम करने, हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करने आदि चीजों में ओमेगा काफी जरूरी होता है। प्रतिदिन पुरुषों को 250-500 mg EPA/DHA की आवश्यकता होती है। ऐसे में इसके अच्छे विकल्प हैं, फैटी फिश जैसे सैल्मन और सार्डिन,अलसी, चिया के बीज।
Vitamin D3 और K2
प्रतिदिन पुरुषों को 600-800 IU D3 और 90-120 mcg K2 की आवश्यकता होती है। इसका फायदा ये होता है कि इससे शरीर में टेस्टोरॉन प्रोडक्शन, बोंस मसल्स रिकवरी और कार्डियो हेल्थ अच्छी बनी रहती है। विटामिन D3 का सबसे अच्छा सोर्स सूर्य की रोशनी है। फैटी फिश, साथ ही फोर्टिफाइड डेयरी उत्पाद विटामिन D3 के अच्छे स्रोत हैं। वहीं, K2 के लिए फर्मेंटेड फूड्स जैसे नट्टो और सौकरौट महत्वपूर्ण हैं।
Vitamin B (B6, B12, B9)
शरीर में एनर्जी, ब्रेन और नर्व फंक्शन, मेटाबॉलिज्म और हेल्दी ब्लड सेल्स के लिए विटामिन बी जरूरी होता है। पुरुषों को प्रतिदिन 1.3-1.7 mg B6, 2.4 mcg B12 और 400 mcg फोलिक एसिड की आवश्यकता होती है। सप्लीमेंट के अलावा साबुत अनाज, अंडे, मांस और हरी पत्तेदार सब्जियां खा सकते हैं।
Magnesium
शरीर में अगर चाहते हैं कि मसल्स नर्व फंक्शन ठीक रहे, स्ट्रेस मैनेजमेंट रहे और हार्ट हेल्थ ठीक रहे तो मैग्नीशियम की बहुत जरूरत है। प्रतिदिन 400-420 mg मैग्नीशियम की आवश्यकता होती है पुरुषों को। सप्लीमेंट के साथ आप हरी पत्तेदार सब्जियां, बादाम और कद्दू के बीज का भी सेवन कर सकते हैं। साथ सेवन नहीं करना, इसका मतलब है कि ये चीजें भी मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
