हम शारीरिक बीमारियों के बारे में अच्छी तरह खुलकर बात कर लेते हैं। जैसे कि हार्ट में दर्द, पेट में दर्द, सिर में दर्द आदि। इसे लेकर कई तरह की दवाइयां भी सजेस्ट की जाती हैं। लेकिन जब बात मेंटल हेल्थ की होती है, तो इसे ज्यादा तवज्जो नहीं दी जाती है और इसके बारे में लोगों को जानकारी भी नहीं होती है। लोग सिर्फ अपने अंदाजे लगाते रहते हैं।

लोगों को लगता है कि अगर मेंटल हेल्थ से जुड़ी परेशानी है तो ये डिप्रेशन या एंजाइटी हो सकता है। लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता तो इसलिए आज हम आपको पांच अलग-अलग प्रकार की मेंटल स्टेटस के बारे में बताएंगे। जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए।

OCD

ओसीडी का पूरा नाम है, ऑब्सेसिव कंपल्शन डिसऑर्डर। इसमें लोगों को सफाई के लिए ज्यादा जुनून होता है। अगर चीजें खराब तरीके से पड़ी होंगी तो उन्हें बहुत ज्यादा गुस्सा आता है। ऐसे लोगों को अपने घर और आसपास की चीजों को साफ-सुथरा रखना पसंद होता है।

Eating Disorder

ईटिंग डिसऑर्डर में इंसान को खाने से संबंधित समस्याएं होती हैं। उसे या तो बहुत ज्यादा भूख लगती है या फिर वह डर के कारण खाना ही नहीं खाता। जिस वजह से उसे वजन बढ़ना या वजन कम होने जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Neuro Development Disorder

ये आसतौर पर बचपन या यंग एज में डेवलप होता है। इसमें ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर, अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिव डिसऑर्डर जैसी चीज शामिल होती हैं।

Dementia या Alzheimer

आमतौर पर ये बड़े उम्र के लोगों को होता है। इसमें मेमोरी लॉस, सोने की क्षमता में कमी, व्यक्तित्व में बदलाव, वैस्कुलर डिमेंशिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Depression या Anxiety

ये प्रॉब्लम सबसे कॉमन हो गई है। हर किसी को लगता है कि उसे डिप्रेशन है, लेकिन आपको बता दें कि लोग आजकल जितना इसे हल्के में लेते हैं उतना हल्के में लेने वाली ये चीज नहीं है। डिप्रेशन में अधिक उदासी, आत्मविश्वास में कमी, किसी चीज में रुचि ना लेना, भूख या नींद की समस्या हो सकती है। वहीं एंजाइटी की बात करें तो इसमें ज्यादा चिंता, घबराहट, पैनिक अटैक और सोशल एंजाइटी जैसे डिसऑर्डर शामिल होते हैं।

Bipolar Disorder

ये इस तरह की स्टेज है जिसमें इंसान दो अलग-अलग तरीके से रिएक्ट करता है। कभी उसका मूड अच्छा हो जाता है तो कभी एकदम से चिड़चिड़ा। ऐसी स्थिती से गुजर रहे लोगों की हातल गंभीर होती है और उन्हें अटेंशन चाहिए होती है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *