आज के समय में बहुत से लोग बैली फैट की समस्या से गुजर रहे हैं। इस वजह से उन्हें विभिन्न बीमारियां भी हो रही हैं। जैसे कि डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रोल आदि। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आपके पेट पर ज्यादा फैट है तो उसे विसरल फैट कहते हैं और ये सेहत के लिए बहुत खतरनाक है।

Visceral Fat

जिन लोगों के शरीर में विसरल फैट होता है, उनके शरीर में सूजन आ जाती है। इन लोगों को हार्ट की दिक्कत होने का ज्यादा डर रहता है। ऐसे में जब आप अपना वजन देखते हैं तो अपनी कमर का साइज भी पता करें। इसका मतलब ये है कि अगर आपकी तोंद नहीं निकलती है तो ठीक है। बाहर के लोगों में ओवरऑल फैट ज्यादा होता है और भारतीयों में विसरल यानि तोंद का फैट।

ऐसे करें कम

इसे कम करने का सबसे आसान तरीका है कैलोरी इन और आउट। बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो कसरत करते रहते हैं लेकिन उन्हें फिर भी कोई रिजल्ट नहीं दिखते। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वे जितनी कसरत करते हैं उतना ही अपने आप को ट्रीट कर देते हैं, जो गलत है।

कैलोरी इन यानि कैलोरा खाना और कैलोरी आउट यानि बर्न करना। अगर आप कैलोरी मेंटेनेंस से ज्यादा खाएंगे तो वजन बढ़ना लाजमी है, इसलिए आप एक कैलोरी चार्ट ले सकते हैं और अपने इंस्ट्रक्टर को कह सकते हैं कि वो आपको आपके शरीर के हिसाब से कैलोरी चार्ट देदे। यदि आप असल में चाहते हैं कि आपका वजन कम हो तो आपको अपने शरीर के लिए गंभीर होना पड़ेगा।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *