नाखून हमारे शरीर में एक महत्वपूर्ण वजूद रखते हैं, ये हमारी ब्यूटी को बढ़ाने का भी काम करते हैं। बहुत सी महिलाएं अपने नाखूनों को सजा के रखती हैं, जो देखने में बहुत अच्छे लगते हैं। लेकिन आपको बता दें कि इन्हीं नाखूनों के नीचे खतरनाक बैक्टीरिया और फंगस छुपे होते हैं, जो आपकी सेहत के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। एक रिसर्च में खुलासा हुआ है कि नाखूनों के नीचे 32 अलग-अलग प्रकार के बैक्टीरिया और 28 प्रकार के फंगस पाए जाते हैं।
इस रिसर्च का अध्ययन पैरों के नाखूनों पर हुआ था लेकिन हाथ के नाखूनों पर भी उतना ही असर पड़ता है। हम अपने हाथों को दिनभर कितने काम करने के लिए प्रयोग करते हैं। जाहिर है कि हमारे हाथों के नाखूनों में भी बैक्टीरिया और फंगस होंगे। तो चलिए जानते हैं कि कैसे अपनी सेहत को इनसे बचाएं।
इस तरह नाखूनों में छुपे बैक्टीरिया से बचें
बताया गया है कि नाखूनों के नीचे पाए जाने वाले बैक्टीरिया और फंगस ज्यादातर मामलों में हानिरहित होते हैं, लेकिन जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है या जिनके नाखूनों में चोट या संक्रमण होता है, उनमें ये गंभीर समस्याओं का कारण बन सकते हैं। इनके संक्रमण में नाखूनों का रंग बदलना, सूजन, दर्द और मवाद आना शामिल है। अगर आप इन सब चीजों के शिकार नहीं बनना चाहते हैं तो नाखूनों की सही देखभाल और साफ-सफाई बेहद जरूरी है।
देखभाल के टिप्स
दिन में कम से कम दो बार अपने हाथों और पैरों के नाखूनों को धोएं। नाखूनों में जमी गंदगी को साफ करने के लिए नरम ब्रश का इस्तेमाल करें। समय समय पर नाखूनों को काटते रहे हैं और लंबे नाखून रखने से बचें। जब नाखूनों पर नेल पेंट लगाते हैं तो उससे पहले और बाद में नाखूनों को अच्छी तरह साफ करें। अगर आपको लग रहा है कि आपको नाखूनों में किसी प्रकार का संक्रमण हो गया है तो तुरन्त डॉक्टर को दिखाएं।
