अमरूद का सीजन शुरू हो गया है बाजर में यह फल अब खूब बिक रहा है। इसका खट्टा मीठा स्वाद लोगों को बहुत पसंद आता है, लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि यह फल पेट के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट, पोटैशियम और अन्य पोषक मौजूद होते हैं दरअसल, अमरूद एक ट्रॉपिकल फल है जिसमें कैलोरी कम और फाइबर, पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन-सी, बी6, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम ज्यादा मात्रा में होता है। अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओ से परेशान हैं तो यह फल आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि अमरूद का सेवन कैसे किया जा सकता है।

पेट की परेशानियां दूर करेगा अमरूद

अपच होगी दूर

यदि आपको अपच की समस्या रहती है तो अमरूद का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। अपच की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए भुना हुआ अमरूद खाएं।

पाचन तंत्र बनेगा मजबूत

अमरूद ही नहीं बल्कि उसकी पत्तियां भी पाचन को बेहतर बनाती हैं। इसमें मौजूद एस्ट्रिंजेंट पेट और आंत को साफ करने में मदद करता है और संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है। इस फल में मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट अशुद्धियों को बाहर निकालने में मदद करते हैं जिससे पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है।

कब्ज में फायदेमंद

इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जो पाचन में मदद कर सकता है और कब्ज से राहत दिलवा सकता है। फाइबर मल को ठोस और मुलायम बनाकर पाचन में मदद करता है। यह दस्त और कब्ज दोनों के लक्षणों को कम कर सकता है। अमरूद के पत्तों का अर्क दस्त की तीव्रता और अवधि को कम करने में मदद कर सकता है।

कब और कैसे करें सेवन?

अमरूद का सेवन फायदेमंद है लेकिन इसका सेवन शाम या रात को नहीं करना चाहिए क्योंकि यह ठीक से पच नहीं सकता है। इसका सेवन आप दोपहर में 12 बजे के करीब करें साथ ही आप लंच के बाद भी खा सकते हैं यदि आप डायबिटीज के मरीज हैं तो अमरूद खाने में थोड़ी सावधानी बरतें क्योंकि इससे ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *