जैसे कि सभी को पता ही है कि भारती सिंह एक जानी मानी कॉमेडियन हैं। हर कोई उन्हें और उनके काम को पसंद करता है। वे बहुत बार चर्चा में रहे चुकी हैं। कभी अपने काम के कारण, शादी के कारण और फिर अपने वेट लॉस के कारण। उन्होंने अपना वजन काफी हदतक कम किया था।
उनकी शादी हर्ष लिंबाचिया से हुई है, जिनसे उनका एक बेटा भी है। उनके बेटे का नाम गोला है। वे अक्सर अपने बेटे के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि उनके बेटे को उन्होंने अभी तक चॉकलेट नहीं दी है। जब उनका बेटा उनसे चॉकलेट मांगता है तो वे उसे ड्राईफ्रूट, खजूर, किशमिश या बादाम दे देते हैं। वे उसे मखाने या चने भी खाने को देते हैं।
जानें मखाने और भुने चने के फायदे
भुने चनों में प्रोटीन, फ़ाइबर, मैंगनीज़, फ़ोलेट, फ़ॉस्फ़ोरस, तांबा, फैटी एसिड, कैल्शियम, आयरन, और विटामिन जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। इससे वजन कम होता है। ये पाचन के लिए भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद आयरन एनीमिया की समस्या दूर करता है। ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।
मखाने एक एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम और कार्बोहाइड्रेट भरपूर ठंडी तासीर वाला ड्राई फ्रूट है। ब्लड शुगर कंट्रोल होता है मखाना को खाने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। दिल की बीमारियों से बचाव होता है। हड्डियां मजबूत बनती हैं। आप भी अपने डॉक्टर से सलाह कर अपने बच्चों को दे सकती हैं ये पोषक तत्व।
