कई बार ऐसा होता है कि आपके सामने बैठा व्यक्ति आपको पसंद करता है, लेकिन आपको पता ही नहीं होता। कई बार आपका खुद का दोस्त आपको पसंद करता है फिर भी आपको कोई भनक नहीं होती। आप उसे दोस्त बोलते होंगे लेकिन वो आपको दोस्त से भी ऊपर मानता होगा। इसलिए चलिए जानते हैं इन संकेतों से कि वे आपसे प्यार करता है कि नहीं।
पता लगाएं इन संकेतों से
अक्सर जब कोई आपको पसंद करता है तोआंखों का कॉन्टैक्ट बनाता है। आपकी ओर देखते रहना या फिर जब आप उसे देखें तो जल्दी से नजरें दूसरी तरफ कर लेना। जब वे आपसे वेलकमिंग पोश्चर में बात करें या आपकी तरफ झुके हुए हैं और आपकी हरकतों को दोहराए तो समझ जाएं कि वो आपको पसंद करते हैं।
जब कोई पसंद करता है तो उसके आस-पास रहने से घबराहट होती है, बात करने में हकलाने लगते हैं। बेचैनी भी होती है। जिसे भी पसंद करेंगे या कोई आपको पसंद करेगा तो पर्सनल सवाल पूछेगा, जिससे ठीक तरह से आपको जान पाए, या आप उन्हें जान पाएं।
आप कोई चुटकुला सुनाएंगे तो वे जरूर हंसेगे या आपकी शक्ल, स्किल या पर्सनैलिटी की तारीफ करेंगे। आपको हल्का सा स्पर्श करने की कोशिश भी जरूर करेंगे, जैसे कि पीठ थपथपाना या हाथ को छूना। आपको दूसरों से बार करते देखेंगे तो उन्हें जलन होगी और वे बेचैन हो जाएंगे।
