एक रिसर्च के अनुसार, हर चार में से एक इंसान मानसिक परेशानी से जूझ रहा है। 10 में से कम से कम एक व्यक्ति अपनी लाइफ में कभी न कभी डिप्रेशन का शिकार होता है। इसकी कई वजहें हो सकती हैं। कई बड़े सेलिब्रिटी भी इस समस्या से परेशान हो चुके हैं। खुद हॉलीवुड फेमस एक्ट्रेस और सिंगर सेलेना गोमेज (Selena Gomez) इससे जूझ चुकी हैं। 6 साल पहले उन्होंने माना था कि लंबे समय तक मेंटल हेल्थ से जुड़ी चुनौतियों का सामना कर रही थी। हालांकि, इससे बचने के लिए वह एक थेरेपी लेती है, जिसका उन्हें खूब फायदा मिलता है। लाइफ स्टाइल मैगजीन वैनिटी फेयर को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खुलासा किया था तो चलिए आज आपको बताते हैं कि खुद को डिप्रेशन से बचाने के लिए हॉलीवुड एक्ट्रेस कौन सी थेरेपी लेती हैं।
डिप्रेशन से बचने की कमाल की थेरेपी
सेलेना गोमेज ने एक इंटरव्यू में बताया कि, डिप्रेशन से बचने के लिए वह एक ही समय खूब गर्म और एकदम ठंडे पानी से नहाती हैं। इससे डिप्रेशन दूर होता है, जब भी उन्हें इस तरह की मेंटल प्रॉब्लम होती है तो इस थेरेपी का इस्तेमाल करती हैं और उन्हें काफी आराम मिल जाता है।

ठंडे-गर्म पानी से नहाने के फायदे
वर्जीनिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक स्टडी में यह माना है कि ठंडे पानी के एक्जपोजर से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे नर्वस सिस्टम एक्टिव हो जाता है। इस स्टडी में मानसिक बीमारी से पीड़ितों को 8 हफ्ते तक गर्म पानी और फिर ठंडे पानी का सेशन दिया गया, जिसके नतीजे हैरान करने वाले थे। इसका काफी पॉजिटिव रिजल्ट निकला। डिप्रेशन को मरीजों को इस थेरेपी से काफी फायदा भी हुआ। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस थेरेपी से एनर्जी लेवल बढ़ता है और मानसिक संकुचन कम होता है।
डिप्रेशन से निपटने के अन्य तरीके
. मन न भी करें तो भी नॉर्मल डेली रुटीन फॉलो करें,जैसे- वॉक का मन न कर रहा हो, फिर भी जाएं।
. मन को खुशी देने वाला म्यूजिक सुनें।

. हो सके तो घर के बाहर यानी आउटडोर एक्टिविटी करें। आप कुछ खेल सकते हैं, एक्सरसाइज कर सकते हैं।
. आपके मन में जो कुछ चल रहा है, उसे लिख लें। दो-तीन दिन बाद उसे दूसरे एंगल से लिखें। अपनी गलतियों के बारें में सोचें और उसे सुधारें।
. अकेले नहीं परिवार से बातें करें और मन की बातें बाहर निकालें।
