बहुत ज्यादा तनाव लेने के कारण कई लोगों में माइग्रेन की समस्या बढ़ जाती है। माइग्रेन एक तरह का सिरदर्द है, जिसमें आपके सिर में कभी हल्का तो कभी बहुत तेज दर्द होता है। कुछ लोगों में तेज रोशनी या आवाज के कारण भी माइग्रेन का दर्द हो सकता है, जो कई बार ज्यादा दर्दनाक होता है। माइग्रेन सिर के एक हिस्से में अजीब सी चुभन पैदा करता है, जिससे सिर में दर्द होने के साथ मतली भी आ सकती है। ऐसे में माइग्रेन के दर्द से राहत पाने के लिए आप अपनी डाइट में एलोवेरा शामिल कर सकते हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि यह कैसे फायदेमंद हो सकता है।

माइग्रेन के दर्द में एलोवेरा के फायदे

. एलोवेरा में कुछ ऐसे कंपाउंड्स होते हैं जो माइग्रेन से जुड़ी सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

. एसिडिटी कुछ व्यक्तियों में माइग्रेन के दर्द को बढ़ा सकता है। एलोवेरा में एन्थ्राक्युनन होता है, जो पाचन में मदद करता है और एसिडिटी को रोकता है, इससे माइग्रेन के दर्द से राहत मिल सकती है।

. यह विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है, जो आपकी ऑवरऑल हेल्थ को बेहतर रखने और माइग्रेन के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।

. माइग्रेन की समस्या से राहत पाने के लिए एलोवेरा शॉट्स फायदेमंद होते हैं, लेकिन इसका असर सभी लोगों में अलग-अलग होता है, इसलिए एलोवेरा शॉट्स के कारण किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या होने से रोकने या इसके प्रभाव को बढ़ाने के लिए इसे पीने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

रेसिपी

सामग्री

एलोवेरा जेल- 2 बड़े चम्मच
पानी- 30 ml

शॉट्स बनाने की विधि

. एलोवेरा की पत्ती को उसे अच्छी तरह धो लें।

. एलोवेरा से मिट्टी हटाने के बाद उसे बीच से काट लें।

. अब इसमें से 2 बड़े चम्मच ताजा एलोवेरा जेल निकालें और ब्लेंडर जार में डालकर ब्लेंड कर लें।

. एक शॉट्स गिलास लें और उसमें 30 ml पानी डालें और एक छोटा चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं।

. यदि आप चाहें तो इसमें स्वाद जोड़ने के लिए नींबू का रस या शहद मिला सकते हैं।

. पानी में एलोवेरा को अच्छी तरह घुलने तक इसे मिलाते रहें।

. जब एलोवेरा पानी में अच्छी तरह घूल जाए तो इसे तुरंत पी लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *