बहुत से लोग अपने स्किनकेयर रूटीन में रेटिनॉल को शामिल करते हैं। रेटिनॉल का इस्तेमाल करना त्वचा के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित होता है। रेटिनॉल न सिर्फ त्वचा से झुर्रियों को हटाता है, बल्कि चेहरे को साफ-सुधरा रखने में भी मदद करता है। इससे त्वचा बेहतर दिखाई देने के साथ ही कोमल भी रहती है, लेकिन कई बार लोगों को रेटिनॉल को लेकर कई तरह की आशंका भी रहती है। कुछ लोगों के मन में वहम रहता है कि किशोरअवस्था में रेटिनॉल का इस्तेमाल करना चाहिए या फिर नहीं? तो चलिए आज इस आर्टिकल के जरिए आपकी यह परेशानी दूर करते हैं।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/reel/C-6-Dnhsqaa/?utm_source=ig_web_copy_link
क्या टीनएजर्स के लिए सुरक्षित है रेटिनॉल
डॉक्टर्स के अनुसार, टीनएजर्स के लिए रेटिनॉल का इस्तेमाल करना पूरी तरह से सुरक्षित है। इस उम्र में आप रेटिनॉल का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन यह त्वचा के लिए उतना कारगर साबित नहीं होता, जितना कि अन्य स्किन केयर प्रोडक्ट्स। यदि आप एक्ने या अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं तो ऐसे में रेटिनॉल की जगह आप अडैप्टलीन और ट्रेटिनॉइन का इस्तेमाल कर सकते हैं। रेटिनॉल का इस्तेमाल यदि 25 साल की उम्र के बाद किया जाए तो यह त्वचा के लिए ज्यादा प्रभावी साबित हो सकता है।

रेटिनॉल का इस्तेमाल करने के फायदे
. रेटिनॉल का इस्तेमाल करना त्वचा के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है।
. इसका इस्तेमाल करने से झुर्रियों और एक्ने दूर होते हैं।
. यह त्वचा को टोन बनाने के साथ-साथ स्किन के टेक्सचर को सुधारने में भी फायदेमंद होता है।
. इसका इस्तेमाल करने से कोलेजन का उत्पादन बढ़ता है साथ ही उम्र बढ़ने से होने वाला असर भी कम होता है।
रेटिनॉल का इस्तेमाल किसे नहीं करना चाहिए?
. यदि आप प्रेग्नेंट हैं या फिर ब्रेस्टफीडिंग करवा रही हैं तो ऐसे में रेटिनॉल का इस्तेमाल करने से परहेज करें।

. यदि आपको ज्यादा एक्ने है तो ऐसी स्थिति में रेटिनॉल का इस्तेमाल न करें।
. यदि आप एग्जिमा या रोजेसिया से परेशान हैं तो भी रेटिनॉल का इस्तेमाल करने से बचें।
. सेंसिटिव या ड्राई स्किन वाले लोगों को इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
