त्वचा पर निखार लाने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते। टीवी और बॉलीवुड स्टार की ग्लोइंग स्किन देखकर हम लोग भी त्वचा की खूबसूरती में चार-चांद लगाने के लिए क्रीम, पाउडर, सीरम और फाउंडेशन का इस्तेमाल करते हैं लेकिन हम जैसे आम लोग इस बात से अनजान होते हैं कि स्टार्स की ग्लोइंग त्वचा का राज कोई क्रीम या पाउडर नहीं बल्कि उनकी डाइट होती है। पिछले दिनों टीवी सीरीयल ‘कसम से’ की स्टार एक्ट्रेस रोशनी चोपड़ा ने भी इस बात को स्वीकार किया है। रोशनी ने बताया कि वह स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कोई क्रीम नहीं बल्कि एक स्पेशल जूस का सेवन करती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि इस जूस को पीने से सिर्फ 1 हफ्ते में ही उनकी त्वचा पर इसका असर दिखने लगता है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर इस स्पेशल जूस की रेसिपी भी शेयर की है।

बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद है जूस

रोशनी ने बताया कि इस स्पेशल जूस की रेसिपी उनकी न्यूट्रिशनिस्ट नेहा सहाय की है। उन्होंने कहा कि यह जूस सिर्फ त्वचा पर ही नहीं बल्कि बालों पर भी एक मैजिकल ड्रिंक की तरह काम करता है। अगर भी अपनी स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो रोशनी चोपड़ा का ये स्पेशल नुस्खा अपना सकती हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद चुकंदर और आंवला जूस

रोशनी चोपड़ा की न्यूट्रीनिस्ट नेहा सहाय का कहना है कि रोजाना चुकंदर और आंवले के जूस का सेवन करने से पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियां कम होती हैं। जब व्यक्ति का पाचन तंत्र सही रहता है, तो स्किन व बालों से जुड़ी समस्याएं भी कम करने मे मदद मिलती है।

बाल बनेंगे शाईनी

इस जूस में मौजूद आंवला विटामिन सी का खजाना है। विटामिन सी त्वचा की रंगत को निखारकर, दाग और धब्बे दूर करता है। विटामिन सी बालों की भी शाइनी बनाने में भी मदद करता है।

त्वचा बनेगी खूबसूरत और ग्लोइंग

इस जूस में अदरक का इस्तेमाल होता है। अदरक में एंटीऑक्सीडेंट बहुत ही अधिक मात्रा पाया जाता है, जो त्वचा को खूबसूरत और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

रेसिपी

रोशनी चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी ग्लोइंग स्किन वाले जूस की रेसिपी भी शेयर की है।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर करें क्लिक

https://www.instagram.com/reel/C_Xi-GMN41D/?utm_source=ig_web_copy_link

आंवला- 1
चुकंदर- 1/2
करी पत्ता- 2 से 3
अदरक- 1 छोटा टुकड़ा
पानी- गिलास
नमक- स्वादानुसार

जूस बनाने का तरीका

. इस जूस को बनाने के लिए एक बड़ा पैन लें और उसमें पानी डालकर गर्म कर लें। इसमें चुकंदर का टुकड़ा डालकर उबाल लें।

. चुकंदर को उबालने के बाद आंवला और अदरक को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर अलग रख लें।

. अब एक ब्लेंडर लें और उसमें चुकंदर, आंवला, करी पत्ता और अदरक डालकर अच्छे से पीस लें।

. इसी मिश्रण में थोड़ा सा पानी डालकर फिर से ब्लेंड करें और जूस को छलनी की मदद से छानकर एक गिलास में निकाल लें।

. सबसे आखिर में जूस में नमक डालकर रोजाना नाश्ते के 15 से 20 मिनट के बाद पिएं।

. एक्ट्रेस के अनुसार, इस जूस का सेवन करने से आपको कुछ ही दिनों में त्वचा पर इसका असर दिखने लगेगा।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *