कीमोथेरेपी कैंसर के इलाज में सबसे कारगर थेरेपी मानी जाती है। इससे सेल्स की अनियंत्रित ग्रोथ को रोका जा सकता है। कीमोथेरेपी केमिकल ड्रग थेरेपी का ही आक्रामक रूप होती है, जो शरीर में तेजी से बढ़ रही सेल्स को खत्म करती है। कीमोथेरेपी सिस्टमेटिक ट्रीटमेंट होती है, जो पूरे शरीर पर असर डालती है। हालांकि, इसके कई गंभीर साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। इसके बाद मरीज की लाइफस्टाइल पूरी तरह बदल जाती है, ऐसे में कीमो के बाद खुद को पूरी तरह फिट रखने के लिए सही रुटीन और खानपान की जरूरत होती है। जानिए कीमोथेरेपी के बाद खुद को फिट रखने के लिए क्या-क्या करना चाहिए।

कीमोथेरेपी के बाद बदल जाती है जिंदगी

कीमोथेरेपी शरीर में अन्य सेल्स को भी नुकसान पहुंचाती है, इससे कई खतरनाक साइड इफेक्ट हो सकते हैं। इसकी वजह से शरीर में खून की कमी हो सकती है। कब्ज, थकान, भूख की कमी, उल्टी-दस्त, मुंह से खाने का स्वाद चला जाना, सिर और शरीर के बाल झड़ना, स्किन और नाखूनों का काला पड़ना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

ऐसे कंट्रोल करें कीमोथेरेपी के साइड इफेक्ट्स

. लाइफस्टाइल में बदलाव करें।

. तला-भुना और ज्‍यादा मसालेदार न खाएं।

. रेगुलर एक्सरसाइज जरूर करें।

. बालों में ड्रायर और कलर का इस्तेमाल न करें।

. स्मोकिंग-शराब से दूर रहें।

कीमोथेरेपी के बाद ऐसे रखें खुद को फिट

मेंटल हेल्थ का ध्यान रखें। तनाव कम करने के लिए ध्यान या मेडिटेशन करें। परिवार और दोस्तों से बातें करें, एंटरटेनमेंट के लिए बुक्स पढ़ें, गानें सुनें या फिल्में देखें।

खाने में संतुलन बनाकर रखें

फल, सब्जियां, साबुत अनाज और लीन प्रोटीन डॉक्टर के बताए अनुसार शामिल करें। नारियल पानी और वेजिटेबल्स जूस पिएं। विटामिन और मिनरल सप्लिमेंट्स लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लें। फाइबर से भरपूर चीजें जैसे सलाद, पालक, नींबू पानी, सेब खाएं। ग्रेवी वाली चीजें खाने से बचें। गुड़, खजूर, आप किशमिश खा सकते हैं।

हल्के एक्सरसाइज करें

योग, वॉकिंग,स्विमिंग करें। आराम करने के लिए समय लें, नींद की कमी न होने दें।

डॉक्टर से चेकअप करवाएं

नियमित तौर पर डॉक्टर के पास जाएं। दवाईयां समय पर लें और इंफेक्शन से बचने की कोशिश करें।

सूर्य की किरणों से भी बचें

शराब-सिगरेट के अलावा सूरज की किरणों से भी बचाव करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *