त्वचा पर अक्सर समस्याएं हो जाती हैं, जिससे बहुत सी परेशानियां होती हैं। ये परेशानियां तब आती हैं जब खानपान पर ध्यान नहीं दिया जाता, हार्मोनल बदलाव होता है और गंदगी आदि के कारण। चेहरे पर अगर कील मुंहासे, दानें, पिग्मेंटेशन और डार्क स्पॉट्स हों तो ये आम बात मानी जाती ,लेकिन कई बार इससे चेहरा हमेशा के लिए खराब हो जाता है। इसी के चलते त्वचा को साफ रखना चाहिए , कोई भी ऐसी चीज चेहरे पर न आने दें। फिर भी कई बार ऐसा हो जाता है तो व्यक्ति को डॉक्टर के पास जाना पड़ता है और वह दवाइयां लिख कर दे देते हैं। जिससे कई बार साइड इफेक्ट हो जाते हैं। आप नीचे दिए गए घरेलू उपचार से इसे ठीक कर सकते हैं।

Castor Oil

Balance Melanin Production

पिग्मेंटेशन त्वचा पर तब होता है जब त्वचा के कुछ हिस्सों में मेलेनिन का उत्पादन अधिक हो जाता है, जिससे त्वचा का रंग गहरा दिखने लगता है। मेलेनिन के उत्पादन को नियंत्रित करने के लिए कैस्टर ऑयल लाभदायक है। इसमें रिकिनोलिक एसिड होता है। इसकी मदद से त्वचा की रंगत बनी रहती है और पिग्मेंटेशन के धब्बे हल्के हो जाते हैं।

Fatty Acid And Vitamin E

विटामिन ई और फैटी एसिड्स होने की वजह से कैस्टर ऑयल डार्क स्पॉट्स को हल्का करने और स्किन को रिपेयर करने में मदद करता है।

Rich in Antioxidants

एंटीऑक्सीडेंट्स कैस्टर ऑयल में भरपूर होता है, जो फ्री रेडिकल्स से त्वचा को सुरक्षित रखते हैं। फ्री रेडिकल्स त्वचा को डैमेज करते हैं और यह पिग्मेंटेशन और डार्क स्पॉट्स का कारण बनते हैं। कैस्टर ऑयल से इन हानिकारक चीजों से बचा डा सकता है, जिससे त्वचा ठीक रहती है।

ऐसे करें Castor Oil का इस्तेमाल

रात को सोने से पहले कैस्टर ऑयल का आधा चम्मच लें और पिग्मेंटेशन वाली जगह पर लगाएं। उसके बाद धीर धीरे सर्कुलर मोशन में मसाज करें और अगली दिन चेहरा धो लें। आप कैस्टर ऑयल को एक कॉटन बॉल में डुबाकर डार्क स्पॉट्स वाली जगह पर लगा सकते हैं। 15-20 मिनट के बाद हल्के पानी से चेहरा धोलें। आप नारियल तेल या बादाम तेल में कैस्टर ऑयल को मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं और 20-30 मिनट तक छोड़ दें। इससे त्वचा की रंगत में निखार आएगा और असमानता दूर होगी।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *