आजकल का लाइफस्टाइल इतना ज्यादा खराब हो गया है कि खाने, सोने और सुबह उठने का कोई परफेक्ट टाइम नहीं है। आजकल ज्यादातर लोग नींद की कमी की समस्या से परेशान रहते हैं। इस चक्कर में वह देर रात फोन पर अपना वक्त बिताते रहते हैं। पूरे दिन की थकान के बाद आप बिस्तर पर जाए और आपको ठीक से नींद न आए तो फिर एक व्यक्ति का शरीर कैसे स्वस्थ रहेगा और अगले दिन के काम के लिए कैसे तैयार होगा? रात की नींद हर किसी को प्यारी होती है, लेकिन नींद न आने के कारण लोग पूरी रात करवट बदलते रहते हैं। ऐसे में आपकी परेशानी दूर करते हुए आपको कुछ ऐसे योगासन बताएंगे जिन्हें करने से आपको अच्छी नींद आएगी।

शलभासन

इसे करने से मांसपेशियों में खिंचाव आता है और शरीर की थकान भी कम होती है। इससे अच्छी नींद आती है। इस आसन को करने से दिमाग के साथ-साथ पेट पर भी काफी ज्यादा जोर पड़ता है। इसे करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेटकर दोनों हथेलियों को जांघों के नीचे रखें और दोनों पैर की एड़ियों को जोड़कर पंजे को एक सीध में रखें। फिर धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाते हुए गहरी सांस लें।

वज्रासन

सोने से पहले वज्रासन करना फायदेमंद रहेगा। यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है और शरीर की मांस पेशियों और अंगों को रिलैक्स करता है तनाव से छुटकारा दिलाता है जिससे नींद अच्छी आती है।

ऐसे करें ये आसन

. अपने पैरों को शरीर के नीचे रखकर बैठ जाएं।

. रीढ़ की हड्डी सीधी रखें और घुटने को एक-दूसरे से करीब रखें।

. गहरी सांस लें, जैसे आप सांस अंदर की ओर लेते हैं तो पेट को बढ़ाएं, और जैसे ही सांस छोड़ते हैं तो पेट को सिकोड़ें।

मर्जरी आसन

दिन भर के काम और भागदौड़ से शरीर पर बहुत असर पड़ता है। ऐसे में कई बार आपको थकान की वजह से नींद भी नहीं आती है। पाचन क्रिया भी स्लो हो जाती है ऐसे में आपको मर्जरी आसन का अभ्यास करना चाहिए।

शवासन

इस आसन को योगा सेशन के बाद किया जाता है। इसे करने से डीप हीलिंग के साथ ही शरीर को गहराई तक आराम मिलता है। इस आसन को तब किया जा सकता है जब आप बुरी तरह से थके हों इसे करने से ऊर्जा भी मिलती है और दिमाग शांत होता है। सोने से पहले इसे करें आपको अच्छी नींद आएगी।

कैसे करें ये आसन

. योगा मैट पर बैठ जाएं और यह सुनिश्चित करें कि आपके आसपास कोई डिस्टर्ब करने वाला ना हो।

. फिर अब अपनी आंखों को बंद कर लें, दोनों टांगों को अलग अलग कर लें।

. इस बात का ध्यान रखें कि आप पूरी तरह से रिलैक्स हों और आपके पैरों के दोनों अंगूठे साइड की ओर झुके हुए हो।

. आपके हाथ आपके शरीर के साथ ही हों लेकिन थोड़ी दूर हो हथेलियों को खुला और ऊपर की तरफ रखें।

. अब धीरे-धीरे हर शरीर के हिस्से पर ध्यान देना शुरू करें।

. सबसे पहले शुरुआत अंगूठे से करें अब आप ध्यान दें तो सांसों की गति को धीमा कर दें और खुद पर फोकस करें।

बालासन

नींद की समस्या से गुजर रहे हैं तो आपके लिए बालासन भी फायदेमंद रहेगा। रात में बिस्तर पर करवट फेर रहे हैं तो बालासन आपको काफी हद तक मदद देगा। इसे रोज करें इसे करने से आपको अच्छी नींद आएगी। इससे पाचन शक्ति भी बहुत अच्छी होती है, सिर्फ इतना ही नहीं इससे पाचन में भी काफी ज्यादा आराम मिलता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *