बालों को स्वस्थ रखने के लिए हेयर केयर रूटीन को फॉलो करना बहुत जरूरी है। इसके लिए कोई बालों पर मेहंदी लगाता है तो कोई शैंपू और कंडीशनर अप्लाई करता है। इसके अलावा, बालों की देखभाल के लिए तेल लगाना भी बहुत जरूरी होता है। बालों पर तेल लगाने से उन्हें मॉइश्चर मिलता है। तेल लगाने से बाल लंबे और घने होते हैं। हेयर ऑयलिंग करने से बाल जड़ से मजबूत बनते हैं। इससे हेयर फॉल भी कंट्रोल होता है। इसलिए बालों को मजबूत और खूबसूरत बनाए रखने के लिए हफ्ते में 1-2 बार तेल जरूर लगाना चाहिए लेकिन, बालों पर तेल कब लगाना चाहिए? बालों पर तेल लगाने का सही समय क्या है? आज आपको इस बारे में बताएंगे आइए जानते हैं।
बाल धोने से पहले या बाद में इस समय लगाएं तेल
अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि बाल धोने से पहले या बाद में कब तेल लगाना चाहिए? ऐसे में शहनाज हुसैन का कहना है कि बालों में नहाने से पहले ही तेल लगाना चाहिए। यानी आपको बाल धोने से पहले, बालों पर तेल लगाना चाहिए। आप गुनगुने तेल से बालों की मालिश कर सकते हैं। आप हेयर वॉश करने से एक रात पहले या 4-5 घंटे पहले बालों पर तेल लगा सकते हैं। तेल को अच्छी तरह से बालों की जड़ों तक लगाना चाहिए।

बाल धोने के बाद तेल इसलिए नहीं लगाना चाहिए तेल
कुछ लोग हेयर वॉश करने के बाद, बालों पर तेल लगाते हैं लेकिन, इससे बालों पर धूल-मिट्टी जम जाती है और इससे बाल टूटने की समस्या हो सकती है। इसलिए बाल धोने के बाद इन पर तेल लगाने से बचना चाहिए।
ऐसे लगाएं बालों पर तेल
. इसके लिए तेल को हल्का गुनगुना कर लें।
. फिर बालों और स्कैल्प पर उंगलियों की मदद से तेल लगाएं।
. हल्के हाथों से बालों की मसाज करें।
. इसके बाद, पानी में भिगोए हुए गर्म तैलिए को सिर पर बांध लें।
. इससे स्कैल्प के रोम छिद्र खुल जाते हैं।
. तेल बालों की जड़ों तक अच्छी तरह से पहुंच जाएगा।

. फिर आप 3-4 घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो सकते हैं।
बालों पर तेल लगाने के फायदे
. तेल लगाने से बालों की सेहत अच्छी रहती है। इससे बाल घने और मजबूत होते हैं।
. बालों पर तेल लगाने से ड्राईनेस दूर होती है। इससे रूखे और बेजान बालों से छुटकारा मिलता है।
. तेल लगाने से बालों को पोषण मिलता है।
. तेल बालों को मजबूत बनाता है। इससे झड़ते बालों की समस्या भी दूर होती है।
लगाएं ये तेल
वैसे तो बालों में कोई भी तेल लगाया जा सकता है लेकिन नारियल तेल और तिल के तेल को बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। आप चाहें तो बालों को पोषण देने के लिए बादाम या अरंडी का तेल भी लगा सकते हैं। बालों की खूबसूरती बढ़ाने, बालों को मजबूत बनाने के लिए बालों की तेल से मालिश जरूर करनी चाहिए। आप नारियल तेल या सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

