भारत में शादी को बहुत माना जाता है। अगर आपकी शादी नहीं हुई है तो पूछेंगे क्यों नहीं हुई है, अगर हुई है तो पूछेंगे कि लव है या अरेंज मैरिज। वहीं शादी से पहले बहुत सी चीजें करनी पड़ती हैं, जिसमें पेरेंट्स को लव मैरिज के लिए मनाना काफी मुश्किल काम है। अब तो माता-पिता मान जाते हैं, लेकिन फिर भी बहुत से लोग हैं जो अभी भी नहीं मानते हैं।

कई बार लड़का या लड़की पसंद नहीं आते मां-बाप को, कई बार जाति का चक्कर पड़ जाता है, कई बार काम का चक्कर पड़ता है। माता- पिता को मनाने में बहुत सी ऐसी समस्याएं सामने आती हैं। तभी शादी से पहले माता-पिता को मनाने के लिए आपके लिए कुछ टिप्स लाए हैं ताकि आपका काम बन सके।

Boundaries

हर कोई अपने पेरेंट्स को बहुत प्यार करता है लेकिन बहुत से घरों में ऐसा माहौल होता है, जहां बच्चे खुल कर माता पिता से बात नहीं कर पाते हैं, कम्युनिकेशन बाउंड्रीज होती हैं। जिससे पेरेंट्स और बच्चों के बीच में एक बहुत बड़ा गैप आ जाता है और लव मैरिज के लिए आपको इन बाउंड्रीज को तोड़ना होगा और उनका दोस्त बनना होगा। पेरेंट्स के साथ ज्यादा समय बिताएं और उन्हें इस बात का एहसास दिलाएं कि पार्टनर के आने के बाद भी उनका रिश्ता ऐसे ही बरकरार रहेगा।

शुरू करें शादी की बातें

जब आपको लगे कि अब बात कर सकते हैं, कोई कम्युनिकेशन बाउंड्रीज नहीं है तो उसके बाद अपनी शादी के टॉपिक पर बात कर सकते हैं। जानने की कोशिश करें कि उन्हें किस तरह की बहू या दामाद चाहिए। जिस वजह से आप खुद भी अपनी पसंद उन्हें बताने के लायक होंगे। शब्दों का सही से चयन करें।

Parents का Confidence जीतें

जब आपकी बात शुरू हो जाए और अपनी पसंद बताने लगें आप तो ये जरूर देखें कि कौन आपकी बातों की तरफ ज्यादा ध्यान दे रहा है और समझ रहा है, क्या वे आपकी माता है या पिता है। अगर दोनों आपको समझ रहे हैं तो ये अच्छी बात है और अगर नहीं है तो एक को तो विश्वास दिलवाना पड़ेगा। फिर उसके बाद अपने पार्टनर से मिलवाएं।

Relatives

कई बार रिश्तेदार अच्छे निकल आते हैं, जिनकी मदद आप ले सकते हैं। उनकी मदद लें जो आपके माता-पिता से उम्र में बड़े हों। यदि आपके माता-पिता के कुछ अच्छे दोस्त हैं तो उनकी मदद भी ले सकते हैं, लेकिन आपका उनके साथ रिश्ता अच्छा होना चाहिए।

Partner से मिलाना

इन सब चीजों के बाद आपको अपने पार्टनर को परिवार से मिलवाना होगा। पार्टनर को परिवार के हर एक सदस्य के बारे में पूरी जानकारी दें। जिस तरह से उन्हें समझने में कोई परेशानी नहीं होगी और परिवार में फिट हो पाएंगी/पाएंगे।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *