हर कोई चाहता है कि वो भी रिलेशन में जाए और उसका रिलेशन लंबे समय तक चले। अपने लिए परफेक्ट पार्टनर की तलाश करना इतना आसान काम भी नहीं है जितना समझा जाता है। लड़की को पसंद करने से लेकर उससे बात करना, इंप्रेस करना और अपने दिल की बात कहना, बहुत कठिन काम है। अगर मान जाए तो काफी लंबे समय के बाद पार्टनर की तलाश खत्म हो जाती है।
पार्टनर को ढूंढते समय छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखने की बहुत जरूरत है, नहीं तो बात बीच में ही बिगड़ सकती है। किसी भी रिलेशनशिप में स्टेप बाइ स्टेप आगे बढ़ा जाता है तभी आप किसी हेल्दी रिलेशनशिप की ओर आगे बढ़ते हैं।
जब किसी लड़की से बता करते हैं, तो कई बार वे पसंद आ जाती है। जिसके बाद आप उसका नंबर या सोशल मीडिया अकाउंट ले लेते हैं और वो मिल भी जाता है। लेकिन सवाल आता है कि अब उससे बात क्या और कैसे की जाए? यह सबसे बड़ा चैलेंज होता है, क्योंकि इन मामलों में आपके बात करने का तरीका, आपके रिश्ते का फ्यूचर डिसाइड कर सकता है। यहां पर आपको बताया जाएगा कि किस तरह आप लड़की को चैट पर इंप्रेस कर सकते हैं।
Open-Ended सवाल
बातचीत आगे बढ़ाने के लिए चैटिंग पर उसका इंटरेस्ट बढ़ाने के लिए ऐसे सवाल पूछने होंगे जिसका जवाब वो ‘हां’ या ‘ना’ में न दे पाए। इस वजह से आपकी बातचीत अच्छी तरह चलती रहेगी और आप उसके दिए हुए जवाबों से दूसरे सवाल भी पूछ सकते हैं और उसके जवाब से अपनी पसंद को भी जोड़ सकते हैं। उदाहरण के लिए आप पूछ सकते हैं कि आपको खाने में क्या पसंद है?, फ्री समय में क्या-क्या करते हो?, आउटिंग पर कहां-कहां गए हो? ऐसे कुछ नॉर्मल सवाल पूछकर आप कन्वर्सेशन को आगे बढ़ा सकते हैं।
पिछली बात याद रखना
लड़कियों को अक्सर वो लड़के पसंद आते हैं जो पिछली बातचीत भी याद रखते हो। इसका मतलब होता है कि लड़कियों को अच्छा लगता है कि कोई उनकी बातों को ध्यान से सुनता है। ऐसा करने से आप पिछली बातों से नई बातचीत शुरू कर सकते हैं। उदाहरण के लिए लड़की बताती है कि 3 दिन बाद उसका कॉम्पिटिशन है तो आप उस कॉम्पिटिशन से लेकर बात कर सकते हैं। यह टॉपिक 2-3 दिन तक आपका और उसका इन्ट्रेस्ट बनाए रखेगा।
Interesting Conversation
अक्सर ऐसा होता है कि लड़की को इंप्रेस करने के चक्कर में लड़के डींगें हांकने लगते हैं जो कि बातचीत को खत्म कर देता है। लड़कियों को स्ट्रेट फॉवर्ड लड़के अधिक पसंद होते हैं। उदाहरण के लिए आप वेकेशन पर गए हों तो वहां का कोई किस्सा बताएं, घर में कोई नई चीज आई हो तो उससे जुड़ी पुरानी बातें बताएं। ये सुनकर लड़की अपनी पसंद के बारे में भी बता सकती है।
जानें उसकी Life के बारे में
किसी से भी जुड़ने का सबसे अच्छा तरीका होता है उसकी इंटरेस्ट की बातें पूछें। उसके बचपन, उसके सपने, उसकी अनॉइंग आदतें, उसकी पसंद-नापसंद पूछें। इस वजह से उसे आपसे बात करने में इंटरेस्ट आने लगेगा और आपकी बात बन सकती है।
Audio and Video messages
अगर आप ऑडियो, वीडियो और इमोजी भेजते हैं टेक्स्ट मैसेज की जगह तो इससे आपकी बातचीत फनी बन सकती है, जिससे सामने वाले के इंटरेस्ट को और भी बढ़ावा मिलेगा।
