टैक्नोलॉजी भले ही तरक्की कर रही है लेकिन इसके नुकसान भी व्यक्ति को कई हो रहे हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसे किस्से सुनने को मिलते हैं जिन्हें सुनकर सभी सोच में पड़ जाते हैं। अब ऐसा ही सारण जिले के मढ़ौरा एक लड़के के साथ कुछ ऐसा हुआ है जिसे आप सुनकर शायद सोच में पड़ सकते हैं। यह लड़का उल्टी और पेटदर्द कि शिकायत लेकर डॉक्टर के पास पहुंचा लड़के की ऑपरेशन के बाद जान चली गई परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर झोलाछाप था। उसने यूट्यूब देखकर लड़के के पेट का ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के दौरान लड़के की स्थिति गंभीर हो गई। लड़के की मौत के बाद झोलाछाप डॉक्टर क्लीनिक बंद कर फरार हो गया। यह घटना शुक्रवार की देर रात मढ़ौरा थाना क्षेत्र के धर्मबागी बाजार स्थित गणपति सेवा सदन में हुई। मृतक लड़के की पहचान मढ़ौरा थाना क्षेत्र के भुवालपुर गांव के रहने वाले गोलू साह के रुप में बताई जा रही है।

लड़के की मौत के बाद मच गया बवाल

मौत के गोलू के पेरेंट्स ने लोकल पुलिस को भी सूचित किया है। पुलिस ने मौके पर जाकर क्लीनिक की जांच की और किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। मृत किशोर गोलू अपने माता पिता का सबसे बड़ा बच्चा था। लड़के की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि बच्चे को पहले से ही गाल ब्लैडर में पथरी की शिकायत थी।

परिजनों के बिना बताए किया था ऑपरेशन

घटना के बारे में मृतक लड़के के दादा प्रह्लाद प्रसाद साह का कहना है कि उनके पोते को उल्टी और पेटदर्द की शिकायत थी। इसके बाद उन्होंने अपने पोते को इलाज के लिए गणपति सेवा सदन अस्पताल में भर्ती करवाया। इस क्लीनिक को चलाने वाले झोलाछाप चिकित्सक अजीत कुमार पुरी ने बिना उन लोगों को बताए और बिना अनुमति के लड़के का ऑपरेशन कर दिया।

यूट्यूब देखकर किया ऑपरेशन

परिजनों ने डॉक्टर पर यह भी आरोप लगाया है कि डॉक्टर मोबाइल पर यूट्यूब देखकर ऑपरेशन कर रहा था। इस दौरान उनसे पिता को अपने कंपाउंडर के साथ डीजल लाने के लिए भेज दिया था, जब गोलू को पेट दर्द ज्यादा हो रहा था तो उसके दादा प्रह्लाद ने झोलाछाप चिकित्सक से इसकी शिकायत की। इस पर डॉक्टर ने डांटते हुए कहा कि-‘मैं डॉक्टर हूं या तुम हो’।

हालत बिगड़ने पर ले गए पटना

बच्चे के ऑपरेशन के दौरान स्थिति बिगड़ते डॉक्टर मरीज को खुद एम्बुलेंस पर लेकर दादी को साथ लेकर पटना अस्पताल ले जाने लगा। पटना जाने के दौरान लड़के की रास्ते में मौत हो गई। मौत के बाद शव को छोड़कर झोला छाप डॉक्टर अजीत फरार हो गया। वहां से उसकी दादी किसी तरह अपने पोते के शव को लेकर वापस आई। वहीं सारण पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने इस मामले पर कहा कि स्थानीय मढ़ौरा थाने में परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। झोला छाप चिकित्सक और उस क्लीनिक के कर्मियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी भी कर रही है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *