रात को भी सोते समय अब सतर्क रहने की जरूरत हो गई है। चीन के हेनान प्रांत से के एक 58 वर्षीय व्यक्ति के नाक में कॉकरोच घुसने की खबर सामने आई है। व्यक्ति ने सोते समय अनजाने में एक कॉकरोच निगल लिया। बताया जा रहा है कि सोते समय व्यक्ति ने गलती से एक कीड़ा सांस लेते समय अंदर ले लिया। जब वह उठा तो उसे अपने नाक में कुछ चलता हुआ महसूस हुआ और बाद में फिर गले की तरफ जाता हुआ लगा।
अगले दिन भी उसने ज्यादा ध्यान नहीं दिया और अपने काम में व्यस्त रहा, जब तक उसे अपनी सांस में दुर्गंध नहीं आ गई। उसने डॉक्टर के पास जाने का विचार किया, क्योंकि तीन दिनों से उसकी सांस में दुर्गंध आ रही थी और खांसी में उसे पीले रंग का बलगम भी आ रहा था। जब वह हैनान अस्पताल गया तो ऊपरी श्वसन पथ की जांच करने पर कुछ खास नहीं निकला।
इस तरह हुई Cockroach की खोज

जांच में कुछ न निकलने पर मरीज को फिर भी शक था तो बाद में वह डॉक्टर लिन लिंग के पास गया जोकि एक रेस्पिरेटरी और केअर फिजिशियन हैं। उन्होंने मरीज की छाती का सीटी स्कैन किया और दाएं निचले लोब के पीछे के बेसल क्षेत्र में एक छाया पाई गई, जिससे पता चला कि वहां कोई दूसरी वस्तु मौजूद थी। इसके बाद ब्रोंकोस्कोपी का सुझाव दिया गया।
घटना के बारे में डॉक्टर ने दी जानकारी
डॉक्टर का कहना है कि ऑपरेशन के दौरान अगले दिन, उन्होंने पूरी तरह से ब्रोन्कस में पंखों के साथ कुछ देखा। वह चीज पूरी तरह से पीले कफ में लिपटी हुई थी। आसपास का कफ चूसने के बाद, वह चीज पूरी तरह बाहर आ चुकी थी और वह कॉकरोच निकला।
इसके बाद उसी समय आसपास के स्राव को सही और अच्छी तरह साफ किया गया, जब तर वे पूरी तरह साफ नहीं हो गया। ऑपरेशन के बाद, मरीज को शांति मिली। बलगम और खांसी कम हो गई, लेकिन अभी भी थोड़ी दुर्गंध थी।
ऐसी घटनाओं से समझ के हमें भी समझना चाहिए, ताकि जरूरत के समय हमें पता हो कि क्या करना चाहिए, क्या नहीं।
