रात को अच्छी और बिना किसी खलल की नींद हम सभी के लिए बहुत जरूरी होती है। ऐसे में यदि रात को किसी भी कारण नींद खुल जाए, तो दोबारा नींद आना कई बार मुश्किल हो जाता है। कई लोगों को रात को सोने के दौरान पैरों में ऐंठन की समस्या हो जाती है, जो न सिर्फ नींद खराब करती है बल्कि कई बार यह बहुत दर्दभरी हो सकती है। ज्यादातर लोग रात में पैरों में होने वाली ऐंठन की समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन पैरों में ऐंठन शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी के कारण या नर्सों पर दबाव पड़ने के कारण होती है। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसे फूड्स बताते हैं जिनका सेवन करके आप दर्द से राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/C_E-WRaKHO4/?utm_source=ig_web_copy_link

अंकुरित मेथी के बीज

मेथी के बीज मैग्नीशियम से भरपूर माने जाते हैं और इनमें सूजन-रोधी गुण होते हैं। ऐसे में यह मांसपेशियों में होने वाली ऐंठन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इन्हें अंकुरित करने से इनके पोषक तत्व बढ़ जाते है, इसलिए रोजाना सुबह खाली पेट एक चम्मच अंकुरित मेथी के बीज खाने से रात में सोने से पहले पैरों में होने वाली ऐंठन को कम करने में मदद मिल सकती है।

पर्याप्त पानी पिएं

शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन मांसपेशियों में ऐंठन का एक सामान्य कारण होता है। इसलिए पैरों में होने वाली ऐंठन का कारण भी शरीर में पानी की कमी हो सकती है। ऐसे में आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं ताकि आपकी मांसपेशियां हाइड्रेटेड रहें और दर्द की समस्या से राहत मिले।

भीगे हुए किशमिश, अंजीर और तिल

4-5 किशमिश, 2 टुकड़े अंजीर और 2 चम्मच तिल को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाएं इससे पैरों में होने वाली ऐंठन से राहत मिलेगी। किशमिश पोटैशियम से भरपूर होती है ऐसे में यह इलेक्ट्रोलाइट संतुलन और मांसपेशियों को बेहतर बनाए रखने में मदद करती है। अंजीर में कैल्शियम और मैग्नीशियम के गुण पाए जाते हैं जो मांसपेशियों को आराम देने के लिए जरूरी हैं। जबकि तिल में कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है, जो मांसपेशियों में ऐंठन को रोकने में मदद कर सकते हैं। सुबह खाली पेट इन्हें खाने से पैरों की ऐंठन दूर होगी।

इस बात का भी रखें ध्यान

खान-पान में इन बदलावों के अलावा, रोज सोने से पहले स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज को भी अपने नाइट रूटीन में शामिल करें, ताकि पैर की ऐंठन को रोकने में मदद मिल सके। अगर ऐंठन बनी रहती है तो आप अपने डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *