हमारे यहां ऐसे कई लोग हैं जो रोज चिकन खाते हैं। यहां तक कि जिन घरों में बच्चे सब्जियां कम खाते हैं वहां भी चिकन या फिर नॉन वेज ज्यादा खाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि चिकन कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करना सबके लिए लाभकरी होता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि ऐसा किया जाना सही नहीं है? दरअसल, रोज चिकन खाने के कई नुकसान होते हैं। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि रोज चिकन खाने से क्या-क्या नुकसान होते हैं।

कोलेस्ट्रॉल बढ़ेगा

विशेषज्ञों की मानें तो जब आप रोज चिकन खाते हैं, तो इससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है। खासकर, एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का। आपको बता दें एलडीएील कोलेस्ट्रॉल का मतलब होता है लो-डेंसिटी लोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल। यह बैड कोलेस्ट्रॉल होता है। यदि शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है, तो कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। जैसे आर्टरी में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल ब्लड फ्लो को बाधित कर सकता है, जिससे हार्ट से जुड़ी समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है।

यूटीआई

यदि आप अच्छी क्वालिटी का चिकन नहीं खाते हैं, तो इसमें कई तरह के बैक्टीरिया हो सकते हैं। इसमें ई.कोली होने का जोखिम भी होता है। ऐसे में यदि आप रोज ई.कोली युक्त चिकन का सेवन करते हैं, तो कई तरह के इंफेक्शन का जोखिम बढ़ जाता है। इसमें यूटीआई भी शामिल है। यही नहीं, इस तरह के हार्मफुल चिकन का सेवन करने से बीमारियों का रिस्क भी बढ़ता है।

मोटापा बढ़ेगा

यह बात हम सभी जानते हैं कि मोटापा बढ़ने के कारण हमारी डाइट और खराब लाइफस्टाइल है। यदि आप रोज चिकन खाते हैं, तो इससे मोटापा बढ़ने का रिस्क रहता है। दरअसल, चिकन में काफी ज्यादा मात्रा में प्रोटीन होता है। यदि आप प्रोटीन का सेवन ज्यादा करते हैं, तो बॉडी उसे फैट की तरह स्टोर करने लगती है। ध्यान रखें कि हमारी बॉडी प्रोटीन का उपयोग फैट की तरह नहीं कर सकती है। ऐसे में लंबे समय तक रोज चिकन खाने से मोटापा बढ़ने का खतरा रहता है।

ज्यादा मात्रा में न खाएं

वहीं इन सब के बाद एक्सपर्ट्स का कहना है कि रोज चिकन खाना हेल्दी ऑप्शन नहीं होता। इसकी जगह आप अपनी बेलेंस्ड डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। कभी-कभी इसका सेवन करने से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता लेकिन यदि आपको चिकन खाने के बाद कोई समस्या होती है तो एक बार अपनी डाइटिशियन से बात कर लें और ज्यादा मात्रा में इसका सेवन न करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *