लड़कियां अपने हाथ, पैर, चेहरे और अंडरआर्म्स वगैरह के बालों को हटाना पसंद करती हैं और इसीलिए अलग-अलग तरीके आजमाती रहती हैं। लेकिन, हेयर रिमूवल के सही तरीका और तकनीक आजमाना जरूरी होता है। यदि सही तरीके से अनचाहे बाल ना हटाए जाएं तो त्वचा संबंधी दिक्कते भी हो सकती हैं। ज्यादातर त्वचा पर इनग्रोन हेयर निकलना या फिर दाने निकलने की परेशानी से लड़कियों को दोचार होना पड़ता है। वहीं, लड़कियां कई तरह के एक्सपेरिमेंट्स भी करती रहती हैं और किसी हिस्से पर क्रीम से तो कहीं रेजर से बालों को हटाती हैं। लेकिन, किस हिस्से पर किस हेयर रिमूविंग तरीके का इस्तेमाल करना चाहिए यह समझना बहुत जरूरी है। तो चलिए आज आपको इस बारे में एक्सपर्ट्स की राय ही बताते हैं।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर करें क्लिक
https://www.instagram.com/reel/C-0CpAxyq_i/?utm_source=ig_web_copy_link
अनचाहे बाल हटाने के सही तरीके
डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार, चेहरे के बाल हटाने के लिए सबसे सुरक्षित तरीका है शेविंग।
अपर लिप्स और आइब्रो के बाल हटाने के लिए थ्रेडिंग सबसे अच्छा तरीका है क्योंकि यह लोंग लास्टिंग भी है और सुरक्षित भी।

अंडरआर्म्स के बाल हटाने के लिए वैक्सिंग सबसे सही तरीका माना जाता है।
बिकिनी एरिया के लिए कैंची से बालों को छोटा काटें या फिर ट्रिमर का इस्तेमाल करें।
हाथ और पैरों के अनचाहे बाल हटाने के लिए हेयर रिमूवल क्रीम्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। यदि आपको हाथ-पैरों पर इनग्रोन हेयर की दिक्कत होती है तो ट्रिमर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
शरीर के किसी भी हिस्से के अनचाहे बालों को परमानेंटली हटाने के लिए लेजर हेयर रिमूवल करवा सकते हैं। लेजर हेयर रिमूवल हमेशा किसी सर्टिफाइड डर्मेटोलॉजिस्ट की गाइडेंस के साथ ही करवाएं जिससे कि वे लेजर एनर्जी को आपके बालों के अनुसार ही इस्तेमाल करेंगे।
डर्मेटोलॉजिस्ट के तरीके करें इस्तेमाल
जिन तरीकों के बारे में डर्मेटोलॉजिस्ट बता रही हैं उनके अलग-अलग फायदे होते हैं। शेविंग की बात करें तो शेविंग करना आसान होता है, यह आखिरी मिनट पर कहीं पार्टी में जाना हो या फिर कुछ काम हो तो की जा सकती है। इसके अलावा, शेविंग से दर्द नहीं होता, लेकिन, शेविंग ध्यान से करनी जरूरी होती है नहीं तो इससे त्वचा पर कट्स लग सकते हैं या फिर रेजर बर्न होने की संभावना रहती है। कई बार शेविंग से इनग्रोन हेयर होने की दिक्कत भी हो जाती है।
वैक्सिंग से निकालें हेयर
वैक्सिंग की बात करें तो वैक्सिंग से बाल कई हफ्तों तक दोबारा नहीं उगते। वैक्स करने पर थोड़ा दर्द जरूर होता है और साथ ही वैक्स बहुत ज्यादा गर्म हो तो इससे त्वचा जल भी सकती है। इसीलिए वैक्सिंग करते या करवाते समय ध्यान रखना जरूरी होता है।

पैच टेस्ट कर लें
हेयर रिमूवल यदि शेविंग क्रीम से की जा रही है तो पैच टेस्ट करना बहुत जरूरी होता है। पैच टेस्ट करने के बाद ही हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए।

