क्या आपने कभी गौर किया है कि आपके होंठ रुखे, बेजान और काले नजर आने लगते हैं। आपको बता दें कि जैसे हम सभी को त्वचा अलग-अलग प्रकार की होती है वैसे ही हमारे होंठ और होंठों का रंग अलग-अलग होता है। लिप पिगमेंटेशन के कई कारण होते हैं जैसे मौसम में बदलाव, प्रदूषण, खाने की गलत आदतें, मेलेनिन का उत्पादन आदि। होंठ आपके चेहरे का सबसे सेंसिटिव पार्ट होता है, इसलिए आपको उन्हें स्वस्थ रखने के लिए थोड़ा ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है।

होंठों पिगमेंटेशन के कारण

अगर मेलेनिन की मात्रा ज्यादा है तो आपके होंठ काले दिखाई देंगे। इससे होंठों पर पिगमेंटेशन हो सकता है। सूरज की किरणों के ज्यादा संपर्क में आना भी होंठों पर पिगमेंटेशन का मेन रीजन हो सकता है। यदि आप पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं, सही लिप बाम नहीं यूज करते हैं, कैफीन का सेवन ज्यादा करते हैं और बहुत अधिक धूम्रपान करते हैं तो होंठों पर पिगमेंटेशन हो सकता है।

इस तरह रखें होंठों को गुलाबी

खुद को रखें हाइड्रेट

अपने शरीर को अंदर और बाहर से हाइड्रेट रखना जरूरी है। होंठों पर रूखापन, डिहाइड्रेशन रोकने के लिए हर दिन ढेर सारा पानी पिएं। साथ ही, अपने होंठों को हाइड्रेट रखने के लिए एक अच्छा लिप बाम या लिप मॉइश्चराइजर लगाएं।

लिप स्क्रब लगाएं

आप बाजार में उपलब्ध एक अच्छे लिप स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं या घर पर बनाने के लिए चीनी और जैतून का तेल मिलाएं। अपने होंठों पर कुछ सेकंड के लिए धीरे से मालिश करें और धो लें। अपने होंठों को नैचुरल तरीके से गुलाबी बनाने के लिए इसे हफ्ते में तीन बार इस्तेमाल करें।

होंठों को एक्सफोलिएट करें

एक्सफोलिएशन एक ऐसी प्रक्रिया है जो आपके होंठों के ऊपर के डेड सेल्स से छुटकारा पाने में मदद करती है। यह आपके होंठों को नरम, चिकना और हल्का बनाती है।

कैफीन का सेवन कम करें

कैफीन का ज्यादा सेवन आपके शरीर के साथ-साथ आपके होंठों के लिए भी अच्छा नहीं है। यह होंठों के रंग में बदलाव का सबसे आम कारण होता है।

सूर्य के ज्यादा संपर्क में न आएं

सूर्य की किरणें आपकी त्वचा के साथ-साथ आपके होंठों के लिए भी हानिकारक हैं। धूप में बाहर निकलने से पहले, अपने होंठों पर SPF लिप बाम लगाएं। यदि आप लंबे समय तक धूप में रहते हैं तो हर 4 घंटे के बाद SPF बाम को लगाते रहें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *