ग्रीन टी आपकी ब्यूटी बढ़ाने में भी मदद कर सकती है। वेट लॉस के लिए पी जाने वाली ग्रीन टी आपकी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसका फेस पैक लगाने से कई स्किन प्रॉब्लम्स जैसे पिम्पल्स, एक्ने और ड्राईनेस जैसी समस्याएं कम हो सकती हैं। चिपचिपी या ऑयली स्किन की समस्या से भी आराम दिलवाने के लिए भी ग्रीन टी मदद करती है।
Benefits of Green-Tea
ग्रीन टी को ठंडे पानी से चेहरा धोने से सेस्किन में छुपे बैक्टेरिया साफ हो जाते हैं। पिम्पल्स की समस्याएं कम होती है। डार्क स्पॉट्स कम करने के लिए, स्किन की डीप क्लीनिंग के लिए भी ग्रीन टी का इस्तेमाल किया जा सकता है।
How to make Green Tea Face Pack
इसके लिए एक चम्मच ग्रीन टी को पानी के साथ उबाल लें। हाथों से अच्छी तरह मैश करें या इस आप मिक्सी-ब्लेंडर में पीस सकते हैं। फिर इसमें आधा चम्मच शहद और दही डाल लें। इसके बाद सभी को अच्छी तरह फेंटकर फेस पर लगा लें। 40-45 मिनट के बाद चेहरा साफ कर सकते हैं।
