मानसून के इन दिनों में स्किन और हेयर को स्पेशल केयर की जरूरत होती है। आमतौर पर महिलाएं अपनी स्किन और हेयर केयर को लेकर कॉन्शस रहती हैं। इसके लिए तरह-तरह के उपाय भी करती हैं। वहीं, यदि हम पुरुषों की बात करें, तो वे शायद ही अपनी स्किन केयर को लेकर कभी ध्यान भी देते होंगे। इस तरह, उन्हें अपनी दाढ़ी की केयर करते हुए भी कम ही देखा जाता है। जबकि, इन दिनों बढ़ी हुई दाढ़ी का काफी चलन है, लेकिन यदि दाढ़ी की प्रॉपर केयर न की जाए, तो स्किन में रैशेज, पिंपल और एक्ने होने का रिस्क रहता है। यहीं नहीं, दाढ़ी के बाल भी रफ हो जाते हैं, जिससे इचिंग की समस्या भी हो सकती है। खासकर, मानसून के दिनों में यह समस्याएं बढ़ जाती हैं। सवाल है, इस मौसम में पुरुष अपने दाढ़ी की केयर कैसे कर सकते हैं? तो चलिए आपको बताते हैं इस बारे में।

दाढ़ी को नैचुरली सूखने दें

अक्सर पुरुष अपना चेहरे धोने के बाद तौलिए की मदद से दाढ़ी को तेजी से रगड़ने लगते हैं। ऐसा करना सही नहीं है, इससे दाढ़ी के बाल टूट सकते हैं। दाढ़ी धोने के बाद कोशिश करें कि तौलिए की मदद से हल्के हाथों से दाढ़ी को रगड़ें। इसके बाद दाढ़ी को नेचुरल तरीके से सूखने दें।

बियर्ड बाम लगाएं

बियर्ड बाम एक तरह का वैक्स होता है। कई बार मानसून के कारण बालों की ही तरह बियर्ड भी फ्रीजी हो सकते हैं। फ्रीजीनेस दूर करने के लिए बियर्ड बाम अच्छा ऑप्शन हैं। जिन पुरुषों की दाढ़ी काफी बड़ी है, उन्हें बियर्ड जरूर इस्तेमाल करना चाहिए।

बियर्ड ऑयल लगाएं

ऐसा शायद ही कोई पुरुष करता है कि अपनी दाढ़ी के लिए स्पेशल बियर्ड ऑयल इस्तेमाल करें। जबकि, ऐसा किया जाना चाहिए। बियर्ड ऑयल में कई तरह के न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो दाढ़ी को हाइड्रेट रखते हैं। इससे दाढ़ी सॉफ्ट रहती है।

नियमित वॉश करें

आमतौर पर पुरुष महिलाओं की तरह अपनी स्किन की देखभाल नहीं करते जबकि उन्हें भी अपनी त्वचा की देखभाल करनी चाहिए। खासतौर पर यदि बात दाढ़ी की करें तो उन्हें रोज कम से कम दो बार वॉश करना चाहिए। इससे दाढ़ी में गंदगी नहीं चिपकेगी। दाढ़ी वॉश करने के लिए आपको माइल्ड शैंपू इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा हफ्ते में दो से तीन बार करें।

दाढ़ी को कॉम्ब करें

अक्सर पुरुष दाढ़ी को धोने और पोंछने के बाद कॉम्बिंग करना यानी कंघी करना जरुरी नहीं समझते लेकिन ध्यान रखें कि जब दाढ़ी आपस में उलझ जाए तो इससे लुक बिगड़ सकता है। साथ ही, स्किन प्रॉपर तरीके से भी हवा नहीं ले पाती जिससे स्किन से जुड़ी अन्य समस्याएं हो सकती हैं। ऐसा न हो इसलिए कॉम्बिंग या ब्रशिंग जरूर करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *