हर किसी का कोई न कोई एक फ्रेंड जरूर होता है, जिसे वह अपने मन से अच्छा दोस्त मानता है, जिसे हम बेस्ट फ्रेंड बोलते हैं। दोस्ती का रिश्ता बहुत गहरा और मजबूत होता है। जब व्यक्ति कोई बात अपने मम्मी पापा या भाई बहन से नहीं कर पता है तो वे अपने दोस्त के साथ शेयर करता है।

ज्यादातर एक दोस्त को दूसरे दोस्त के बारे में हर सीक्रेट पता होता है, लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जो उनके दिल में होती है और वह बोल नहीं कर पाते हैं। यदि इस मामले में आप पता लगाना चाहते हैं कि आपके दोस्त को एकतरफा प्यार हुआ है या नहीं तो इस लेख की मदद से इस बात का पता लगाया जा सकता है।

इस तरह लगाएं पता

आपका दोस्त अगर किसी एक शख्स के बारे में ज्यादा बात करता है और हर एक बात में उस व्यक्ति का जिक्र करता है। कोई भी काम करने से पहले उस व्यक्ति को याद करता है, तो समझ जाइए की व्यक्ति को लेकर आपके दोस्त के मन में कोई फीलिंग है।

खास व्यक्ति का बार-बार जिक्र

यदि आपका बेस्ट फ्रेंड किसी एक व्यक्ति की बार-बार तारीफ करता रहता है और बताने की कोशिश करता रहता है कि कोई ऐसा व्यक्ति उसकी लाइफ में आ गया है, जो बहुत खास है, तो समझ जाइए कि उसको वन साइडेड लव होने के चांसेस हैं।

खास के साथ समय बिताने की इच्छा

यदि आपका दोस्त उस शख्स के साथ समय बिताने, घूमने-फिरने की इच्छा रखता है तो हो सकता है कि उसे एकतरफा प्यार हो। जब आपका दोस्त आपको किसी व्यक्ति से मिलाता है और बार-बार उससे बात करने को कहता है तो यह भी संकेत है। जब भी उस शख्स की बात हो और वह शर्मा जाए तो आपका दोस्त उसे पसंद करता है।

सोशल मीडिया पर Stalk करना

जब वह बार-बार सोशल मीडिया पर किसी की पोस्ट को लाइक करता है या कमेंट करता है और उस पोस्ट को कंटिन्यू देखता है या फिर किसी इंसान का फोटो अपनी गैलरी में सेव कर रखता है, तो भी चांसेस हैं कि वह पसंद करता है।

पहले से ज्यादा खुद को संवारना

पहले से ज्यादा संवरना शुरू हो जाए, कम बातें करे और ख्यालों में रहने लगे या फिर आपसे अजीब व्यवहार करने लगे, तो इसका मतलब है कि उसको वन साइडेड लव हो सकता है। इन सभी संकेत की मदद से आप आसानी से पता कर सकते हैं कि आपका बेस्ट फ्रेंड किसी के प्यार में है या नहीं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *