बॉलीवुड में शानदार फिल्में देने वाली और लोगों की चहेती चुलबुली, डिंपल वाली एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के करोड़ों में फैंस हैं। प्रीति ने अपने दौर में शानदार फिल्मों में काम करके अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है और जो आज भी बनी हुई है। सोशल मीडिया पर भी प्रीति जिंटा काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में इंटरव्यू में प्रीति ने आईवीएफ के अपने एक्सपीरिएंस साझा किए हैं।

सांझा किया IVF का दर्द

2021 में सरोगेसी के जरिए प्रीति जुड़वां बच्चों की मां बनी थीं, लेकिन इससे पहले प्रीति ने आईवीएफ के जरिए कंसीव करने की कोशिश की थी जो पूरी तरह से असफल रही। 2016 में प्रीति ने विदेशी बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से शादी की थी। इसके कई साल बाद उन्होंने आईवीएफ तकनीक के जरिए मां बनने की कोशिश की। प्रीति ने इंटरव्यू में कहा कि ये उनकी लाइफ का सबसे बुरा दौर था।

उनका कहना था कि हर किसी की जिंदगी में अच्छे और बुरे दिन आते रहते हैं। कभी कभी असल लाइफ में बुरे दिनों में भी खुश दिखना होता है जो काफी मुश्किल होता है। उन्होंने बताया कि वे ईवीएफ ट्रीटमेंट के दौरान हर फेज में बेहद परेशान रहती थीं। उन्होंने कहा कि वह ऐसा फेज था कि जब वह किसी से बात नहीं करना चाहती थीं, लेकिन फिर भी उन्हें मुस्कुराना पड़ता था।

IVF फेल तो सरोगेसी बनी सहारा

आईवीएफ तकनीक फेल होने के बाद उन्होंने सरोगेसी का सहारा लिया। 2021 में सरोगेसी की मदद से उनके दो बच्चे हुए। बेटा जय और बेटी जिया। शुरूआत से ही प्रीति अपने बच्चों की खुद देखभाल करती रही है और सोशल मीडिया पर अपने बच्चों के साथ फन करते हुए फोटो और वीडियो भी पोस्ट करती रहती हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *