प्रेग्नेंसी या गर्भवास्था एक बहुत ही खास समय होता है। जब एक महिला कंसीव करती है, तो यह उसके जीवन का सबसे खूबसूरत पल होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं अपने आने वाले बच्चे को लेकर उत्सुक रहती हैं। हालांकि, इस दौरान महिलाओं को तनाव और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझना पड़ता है। खासकर, प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही बहुत नाजुक होती है। ऐसे में महिलाओं को प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए। अकसर ऐसा भी कहा जाता है कि महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान ज्यादा भारी सामान नहीं उठाना चाहिए। साथ ही, तनाव और स्ट्रेस लेने से भी बचना चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं कि महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान कौन-सी गलतियां करने से बचना चाहिए।
ज्यादा वजन न उठाएं
प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में आपको ज्यादा वजन नहीं उठाना चाहिए। ज्यादा भारी सामान उठाने से मिसकैरेज का जोखिम बढ़ जाता है। यदि आप भी पहली तिमाही में हैं तो आपको बार-बार झुकना भी नहीं चाहिए। कोई भी भारी सामान जैसे पानी की बाल्टी आदि उठाने से भी बचें।

पूरी नींद लें
प्रेग्नेंसी के दौरान आपको पूरी नींद लेनी चाहिए। नींद की कमी या अनिद्रा के कारण आपकी तबियत बिगाड़ सकती है। इसके अलावा, प्रेग्नेंसी के दौरान आपको थकान भी महसूस हो सकती है इसलिए आपके लिए पूरी नींद लेना बहुत जरूरी होती है।
तनाव या चिंता न करें
प्रेग्नेंसी के दौरान तनाव या चिंता बिल्कुल न करें, इस दौरान तनाव में रहने के कारण आपकी दिक्कतें बढ़ सकती है। दरअसल, प्रेग्नेंसी के दौरान हार्मोनल बदलाव होते हैं। इसके कारण आपको तनाव का अनुभव हो सकता है। ऐसे में आपको तनाव लेने से बचना चाहिए। तनाव, मां और भ्रूण, दोनों की सेहत को ही नुकसान पहुंचा सकता है।

हैवी एक्सरसाइज न करें
प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में हैवी एक्सरसाइज करने से भी परहेज करें। दरअसल, पहली तिमाही में हैवी एक्सरसाइज करने से जटिलाएं बढ़ सकती हैं। इससे गर्भपात का भी जोखिम बढ़ सकता है, इसलिए प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में सिर्फ हल्की एक्सरसाइज ही करें, नहीं तो आपकी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
एल्कोहल और स्मोकिंग से दूर रहें
प्रेग्नेंसी में एल्कोहल और स्मोकिंग का सेवन करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। यदि आप इस दौरान एल्कोहल या स्मोकिंग का सेवन करते हैं तो इससे दिक्कत हो सकती है। ऐसे में आपको प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में बिल्कुल भी एल्कोहल या स्मोकिंग का सेवन नहीं करना चाहिए।

