भारतीय रसोई में हल्दी का इस्तेमाल तो होता ही है। सदियों से इसका इस्तेमाल हो रहा है। इसके गुणों के कारण ही इसे सूपरफूड की केटेगरी में रखा गया है। हल्दी का इस्तेमाल खाना पकाने, कॉस्मेटिक और दवाईयों में किया जाता है लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि इसका इस्तेमाल चर्बी घटाने में किया जाता है।

हल्दी में मौजूद हैं कई सारे न्यूट्रिएंट्स

एक्सपर्ट्स की मानें तो हल्दी में पोटेशियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर होता है पर क्या आप ये जानते हैं कि हल्दी न सिर्फ आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती है बल्कि वजन घटाने में भी काफी असरदार होती है। रोज एक कप हल्दी की चाय पीने से आपका वजन कम हो सकता है।

हल्दी की चाय पिएं

एक पतीले में थोड़ा पानी लें फिर इसमें अदरक और हल्दी पाउडर थोड़ी मात्रा में डालें। अब इसमें उबाल आने दें। उबाल आने पर गैस तुरंत बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें इसके बाद कप में छानकर निकाल लें और चाय को सर्व करें।

हल्दी की चाय के फायदे

. शरीर में किसी भी तरह का इन्फेक्शन को दूर करने में यह चाय बहुत फायदेमंद है।

. इसे पीने से मेटाबोलिक सिंड्रोम रुकता है। इस सिंड्रोम को मोटापे से संबंधित माना जाता है। मेटाबोलिक बदलावों के कारण ही पीठ के आसपास चर्बी बढ़ती है।

. हल्दी की चाय कोलेस्ट्रोल का रिस्क कम करती है। साथ ही यह शरीर में ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित करती है।

. इससे पाचन अच्छा रहता है। पाचन अच्छा होने से गैस, ब्लोटिंग जैसी समस्याएं नही होती।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *