पेट दर्द वैसे तो एक आम समस्या है जो कई वजह से हो सकती है। जैसे उल्टा-पुल्टा खाना, पेट में इंफेक्शन, ज्यादा मात्रा में खाना खाना आदि। यही कारण है कि हमारा पाचन स्वस्थ होना चाहिए नहीं तो एब्डोमिनल पेन भी हो सकता है। जब पेट दर्द होने लगे तो डेली लाइफ की नॉर्मल एक्टिविटीज में मुश्किलें पेश आने लगती है। ऐसे में यदि तुरंत इसका इलाज न मिल पाए तो आप किचन में रखे एक मसाले से दर्द से राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं।
हींग से मिलेगा आराम
किचन में रखे जिस मसाले की हम बात कर रहे हैं वो हींग है। हींग का इस्तेमाल आमतौर पर भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए होता है, लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि ये पेट दर्द से राहत दिलाने का भी काम कर सकता है। दरअसल ये पाचन के लिए बेहतरीन औषधि होती है जिससे एब्डोमिनल पेन ही नहीं गैस और कब्ज से भी छुटकारा मिल सकता है।

हींग और अदरक
हींग और अदरक का कॉम्बिनेशन आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है, इससे इनडाइजेशन की समस्या दूर हो जाती है और पेट दर्द से भी राहत मिलती है क्योंकि अदरक में डाइजेस्टिव एंजाइम्स होते हैं। इसके अलावा हींग खाने से पेट और कमर की चर्बी भी पिघलने लगती है।
हींग की चाय
अच्छी सेहत के लिए आपने कई बार हर्बल टी पी होगी, अब जब आपको पेट दर्द का सामना करना पड़े तो एक बार हींग की चाय का सेवन जरूर करें। इसे ब्लोटिंग और एसिडिटी की समस्या दूर होगी इसके लिए एक कप पानी गर्म करें और इसमें एक चुटकी हींग, अदरक पाउडर और काला नमक मिलाकर पी जाएं।

गर्म पानी के साथ पिएं
जब कभी पेट में दर्द हो तो इससे निजात पाने के लिए आप हींग को गर्म पानी में घोल लें और कप में रखकर चाय की तरह पिएं। इससे आपका डाइजेशन बेहतर होगा और मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट हो जाएगा।
