कोविड-19 महामारी के कारण अब सभी लोग पहले से ज्यादा अपनी इम्युनिटी को मजबूत करने पर ध्यान देते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इसे मजबूत करने के लिए लोग तरह-तरह का उपाय भी ढूंढते हैं। मार्केट में कई सारे ऐसे सप्लीमेंट हैं जो इम्युनिटी को बूस्ट करने का दावा करते हैं, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बस एक गोली या पाउडर के जरिए ही इम्युनिटी को बूस्ट करना मुश्किल है। किसी भी व्यक्ति की इम्युनिटी मजबूत रहेगी तो गंभीर से गंभीर बीमारियों से वह लड़ने में सक्षम है।उसे गंभीर बीमारियों का खतरा कम रहता है, वहीं जिस व्यक्ति की इम्युनिटी कमजोर होती है वह जल्दी गंभीर बीमारी के चपेट में आ जाते हैं।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर करें क्लिक

https://www.instagram.com/reel/C-kgQQDvVZ1/?utm_source=ig_web_copy_link

हल्दी

हल्दी आपकी इम्युनिटी के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में हल्दी डालकर पीने से आपकी इम्युनिटी काफी ज्यादा मजबूत होती है।

अदरक

अदरक भी इम्युनिटी को मजबूत करने के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर की गंदगी को निकालने का काम भी करता है।

साइट्रस फूड

खट्टे और विटामिन सी से भरपूर फ्रूट्स इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग करने में मदद करते हैं।

नट्स और सीड्स

नट्स और सीड्स एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन ई और जरुरी फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो शरीर के साथ स्किन को भी अंदर से पोषण देते हैं। नियमित तौर पर इसका सेवन करने से त्वचा सेल्स को रिपेयर करने में मदद मिलती है और नए सेल्स को भी बढ़ावा मिलता है। इसके अलावा स्किन स्मूद और ग्लोइंग बनती है। प्रतिदिन एक मुट्ठी बादाम, अखरोट या सूरजमुखी के बीजों का सेवन आप कर सकते हैं।

पालक

यह मौसमी सब्जी आयरन से भरपूर है। यह विटामिन-ई सहित पोषक तत्वों, विटामिन और खनिजों का भी पावरहाउस मानी जाती है। पालक में मौजूद विटामिन ए और सी त्वचा की मरम्मत की प्रक्रिया शुरू करते हैं और बनाए रखते हैं। पालक एंटीऑक्सीडेंट और हाइड्रेशन से भी भरपूर होती है, जो स्किन को ग्लोइंग बनाती है।

एवोकाडो

एवोकाडो भी बहुत से लोगों की पसंद होता है। ये एंटीऑक्सिडेंट, बीटा-कैरोटीन, फोलेट, ओमेगा -3 फैटी एसिड, विटामिन सी और विटामिन ई का एक अच्छा स्रोत माना जाता है, जो हर मौसम में त्वचा को एक्स्ट्रा पोषण देता है और ड्राइनेस की समस्या को दूर करता है।

मछली

नॉन वेजिटेरियन लोगों के लिए ऊपर बताई गई सभी फूड आइटम्स के अलावा फिश भी एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें पाया जाने वाला एसेंशियल फैटी एसिड त्वचा और बालों के लिए अद्भुत काम करता है। मछली ओमेगा-3 के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक है। डाइट में मछली शामिल करते समय कोशिश करें कि आप इसे फ्राई करने के बजाय भाप में पकाएं, या फिर कम तेल के साथ इसे ग्रिल कर लें। मछली के सेवन से सूजन को कम करने में भी मदद मिलती है। सैल्मन, मैकेरल और सार्डिन इस मौसम के लिए सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *