एजिंग वैसे तो एक नैचुरल प्रोसेस है जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है आपका शरीर बूढ़ा होने लगता है। लेकिन कई बार उम्र कम होने के बावजूद भी इंसान काफी ज्यादा बूढ़ा नजर आने लगता है। इसके पीछे कई सारे कारण हो सकते हैं जिसमें एक हेल्दी लाइफस्टाइल न जीना भी है। ऐसे में यदि आपके साथ भी ऐसा हो रहा है कि उम्र बढ़ने से ही पहले ही आपके चेहरे पर बुढ़ापा नजर आ रहा है तो थोड़ा सावधान हो जाएं। आज आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं जिनके जरिए आप बढ़ते एजिंग के लक्षणों को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

फिजिकल एक्टिविटीज

बॉडी को मजबूत और फ्लेक्सिबल बनाने के लिए आप रोजाना एक्सरसाइज जरुर करें।

पूरी नींद लें

रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें। इससे आपका शरीर स्किन, दिमाग और इम्यून सिस्टम अच्छे से काम करता है और कोशिकाएं रिपेयर होती हैं।

स्मोकिंग छोड़ दें

स्मोकिंग करने से एजिंग, रिंकल्स, डल स्किन के साथ ही सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

तनाव न लें

तनाव के कारण एजिंग का सामना समय से पहले ही करना पड़ सकता है। ऐसे में कोशिश करें कि खुद को स्ट्रेस से दूर ही रखें। इसके लिए आप ब्रीदिंग एक्सरसाइज, मेडिटेशन और योग करें।

स्किन का रखें ध्यान

खतरनाक यूवी किरणों से अपनी त्वचा को बचाने के लिए रोजाना सनस्क्रीन और मॉइश्चराइज का इस्तेमाल करें।

हाइड्रेटेड रहें

दिनभर में 2-3 लीटर पानी जरुर पिएं। इससे आपकी बॉडी हाइड्रेटेड रहेगी और शरीर के सभी अंग अच्छे से काम करेंगे।

बैलेंस डाइट

पोषक तत्वों से भरपूर चीजें जैसे सब्जियां, फल, साबुत अनाज, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स को डाइट में शामिल करें और शुगर प्रोसेस्ड फूड्स और अनहेल्दी फूड्स से दूर रहें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *