दांतों का सड़ना एक आम समस्या है। इसे आमतौर पर कैविटी के नाम से जाना जाता है। इसके कारण हमारी ओरल हेल्थ को भी बहुत नुकसान पहुंचता है। यदि दांत सड़ने लग जाएं तो इसके कारण बहुत दर्द भी होता है और बदबू भी आने लगती है। टूथ पेन होने के कारण डेली लाइफ की नॉर्मल एक्टिविटीज करने में भी काफी मुश्किलें आती है। कैविटी वैसे तो आमतौर पर हमारी खुद की गलतियों के कारण ही होती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप अपने दांतों और मसूड़ों को कैसे स्वास्थ्यमंद रख सकते हैं जिससे आपकी मुस्कान कैविटी फ्री हो सके।

दिन में दो बार करें ब्रश

आमतौर पर हर डेंटिस्ट दिन में 2 बार ब्रश या दातुन करने की सलाह देते हैं। ऐसा करने से सड़न पैदा नहीं होती और पूरे मुंह की सफाई हो जाती है। सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले डेंटिन क्लीनिंग जरुर करें।

ऐसे फूड्स खाएं

आप अपनी डाइट में कैल्शियम रिच फूड्स जैसे कि लो फैट मिल्क, दही, पनीर और फोर्टिफाइड सोयामिल्क शामिल करें।

. विटामिन-सी जैसे खट्टे फल, टमाटर, मिर्च, ब्रोकोली, आलू और पालक शामिल खाएं।

. फॉस्फोरस फूड अंडे, मछली, मांस, डेयरी, नट्स और बीन्स शामिल करें।

कुल्ला जरुर करें

कुछ भी खाने के बाद कुल्ला जरुर करें। इस बात का ध्यान रखें कि फूड दांतों से नहीं चिपकना चाहिए। अपने मुंह को पानी से धोने के बाद दातों को ब्रश करें। खासतौर पर चीनी आपके दांतों को काफी नुकसान पहुंचाती है इससे दांतों में सड़न पैदा हो सकती है।

डेंटिस्ट को दिखाएं

सफाई और नियमित जांच के लिए हर 6 महीने में अपने डेंटिस्ट के पास जाएं और अपनी जांच करवाएं। वो आपकी कैविटीज की जांच कर सकते हैं, कैल्कुलस को हटा सकते हैं और मौजूदा समस्याओं की पहचान करने के अलाव सही इलाज भी कर सकते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *