सावन के इन दिनों में व्रत में बनने वाला खाना हो या प्रसाद सभी में तुलसी के पत्ते डाले ही जाते हैं। तुलसी के पत्तों को सावन में खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। इन पत्तों में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें विटामिन-ए मौजूद होतो है ऐसे में इनका सेवन करने से त्वचा, आंखों और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद मिलती है। तुलसी के पत्तों में मौजूद विटामिन-सी इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मदद करता है और इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसके अलावा इन पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण भी पाए जाते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले नुकसान से बचाते हैं। तो चलिए आज अपने इस आर्टिकल के जरिए आपको तुलसी के पत्ते खाने के कुछ अन्य फायदों के बारे में बताते हैं।
इंफेक्शन से होगा बचाव
इस महीने में तुलसी के पत्तों का सेवन करने से ढेरों स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। तुलसी को आयुर्वेद में एक जरुरी जड़ी-बूटी माना जाता है और इसके पत्तों का सेवन मुख्यतौर पर करना मानसून में फायदेमंद हो सकता है। इस मौसम में हवा में नमी होने के कारण श्वसन संबंधी समस्याएं जैसे सर्दी-खांसी और अस्थमा की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में तुल सी के पत्तों का सेवन करने से इन समस्याओं से राहत मिलती है क्योंकि तुलसी में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं।
पाचन रहेगा स्वस्थ
इस मौसम में पाचन तंत्र भई कमजोर हो सकता है जिसके कारण अपच, गैस और अन्य पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में तुलसी के पत्ते पाचन को सुधारने और पेट की समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं।

शरीर को रखेंगे स्वस्थ
इन पत्तों में प्राकृतिक डिटॉक्सीफाइंग गुण मौजूद होते हैं जो शरीर में से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। ऐसे में सावन के मौसम में तुलसी का सेवन करने से शरीर को साफ और स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
इंफेक्शन से होगा बचाव
इन पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं यह गुण शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। सावन के दौरान मौसम बदलने के कारण इंफेक्शन का खतरा ज्यादा होता है ऐसे में तुलसी का सेवन करने से आप बीमारियों से बचे रहेंगे।
डायबिटीज रहेगी कंट्रोल
यह पत्ते डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी मदद करते हैं। ऐसे में यह डायबिटीज से जूझ रहे रोगियों के लिए लाभकारी हो सकते हैं। नियमित तौर पर इन पत्तों का सेवन करने से इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ सकती है।
तनाव होगा कम
इन पत्तों का सेवन करने से मानसिक शांति मिलती है और तनाव कम करने में भी मदद मिल सकती है। सावन के दौरान वातवरण में बदलाव और मौसम के कारण चिंता और तनाव को दूर करने के लिए आप तुलसी का सेवन कर सकते हैं।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
इनमें पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। सावन में हवा में ज्यादा नमी होने के कारण त्वचा और बालों से संबंधित समस्याएं काफी बढ़ सकती हैं ऐसे में आप तुलसी के पत्तों का सेवन करके कम कर सकते हैं।
इस तरह खाएं तुलसी के पत्ते
सावन में आप तुलसी के पत्तों का कई तरीके से सेवन कर सकते हैं।
. रोज सुबह खाली पेट 4-5 तुलसी के पत्ते धोकर और चबाकर खाएं। इससे तुलसी के पत्तों में मौजूद सारे गुण सीधे आपके शरीर में जाते हैं जिससे आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है और पाचन में सुधार होता है।
. भोजन के बाद 3-4 तुलसी के पत्ते धोकर और चबाकर खाएं।
. तुलसी के पत्तों से बना पेस्ट शहद में मिलाकर खाएं। इस मिश्रण का सेवन करने से श्वसन संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी और त्वचा के लिए भी यह पेस्ट लाभकारी रहेगा।

. 4-5 तुलसी के पत्तों को 1 कप पानी में उबाल लें, फिर इसमें थोड़ा अदरक और शहद मिलाकर पिएं। यह चाय सर्दी-खांसी और तनाव से राहत देने में मदद करेगी।
