अमेरिकी रैपर कार्डी बी जो अपनी प्रेग्नेंसी के चलते इन दिनों पहले से ही सुर्खियों में थीं, हाल ही में वे एक गंभीर हादसे का शिकार हो गईं हैं। इस दुर्घटना में वह अपने अजन्मे बच्चे को खोने की कगार पर पहुंच गईं। हालाँकि उन्होंने अब खुद को संभाल लिया है और अपने साथ घटी इस घटना के बारे में खुलकर बात की है। रैपर ने बताया कि कैसे उन्होंने खुद को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन फिर भी उन्हें इस हादसे का सामना करना पड़ा।

सीढ़ियों से गिरीं कार्डी

https://www.instagram.com/p/C-IkdrYuz-B/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें कि कार्डी बी इस समय अपने तीसरे बच्चे के आने का इंतजार कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने इस हादसे का जिक्र करते हुए कहा कि वह सीढ़ियों से नीचे जा रही थीं, जब उनका पैर फिसल गया। उन्होंने गिरने से बचने के लिए रेलिंग को कसकर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह खुद को गिरने से रोक नहीं सकीं। इस हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हो गईं और उन्हें अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ा।

लकवा जैसा अनुभव हुआ

कार्डी बी ने आगे बताया कि घटना के बाद वह उठ नहीं पा रही थीं और उन्हें एक अजीब झटका महसूस हुआ। उनकी चीख-पुकार सुनकर उनके पिता दौड़े चले आए और उन्होंने कार्डी को उठाने की कोशिश की। लेकिन कार्डी ने महसूस किया कि वह चल नहीं पा रही थीं और उनके पेट के निचले हिस्से में दर्द हो रहा था। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने आराम करने की कोशिश की और उठीं तो उनके पैर नहीं हिल रहे थे। उन्हें ऐसा लगा जैसे उनके शरीर का वह हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया हो।

डॉक्टरों का अपडेट

घटना के बाद कार्डी बी के पिता ने तुरंत एम्बुलेंस बुलवाई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उनके श्रोणि (पेट और पैरों के बीच का हिस्सा) में एक लिगामेंट फट गया है, जो एक गंभीर चोट है। बता ददें कि यह वह जगह होती है, जहां बच्चे का सिर होता है। हालांकि डॉक्टरों ने कार्डी को आश्वस्त किया कि उनका अजन्मा बच्चा पूरी तरह से सुरक्षित है। कार्डी को चेकअप के बाद घर भेज दिया गया और उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।

पहले से दो बच्चों की मां हैं कार्डी बी

कार्डी बी ने कहा कि अस्पताल में दी गई मॉर्फिन से उन्हें थोड़ी राहत मिली, लेकिन गुरुवार को उठने पर उन्हें फिर से दर्द महसूस होने लगा। उन्होंने कहा कि अगर दर्द बरकरार रहा तो वह आगे की दवा लेने के लिए फिर से अस्पताल जाएंगी। बता दें कि कार्डी बी पहले से ही दो बच्चों की मां हैं। उनका एक 2 साल का बेटा और 6 साल की बेटी है, और अब वह अपने तीसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। रैपर और उनके होने वाले पूर्व पति एक साथ इस नए बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

वहीं कार्डी बी की इस गंभीर चोट के बावजूद उनके प्रशंसक और परिवार उनकी जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। इस हादसे ने उन्हें और उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वह जल्दी ही स्वस्थ हो जाएंगी और अपने आने वाले बच्चे के लिए तैयार होंगी।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *